जमीन को लेकर गांव में हुआ बलवा:VIDEO: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 20 से अधिक घायल, पीड़ित बोले-सरपंच पति ने की है लूट – Jabalpur News

जमीन को लेकर गांव में हुआ बलवा:VIDEO:  दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 20 से अधिक घायल, पीड़ित बोले-सरपंच पति ने की है लूट – Jabalpur News


जमीन के विवाद में ग्राम झिंगरई के सरपंच पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव में हथियारों से लैस होकर बवाल मचाया। घटना के बाद से गांव में 24 घंटे बाद भी दहशत फैली हुई है। वारदात बुधवार शाम की है। सरपंच प्रगति पटेल के पति जितेंद्र पटेल ने हथियारबंद ब

.

राजेंद्र पटेल के घर में लूट भी की। इस वारदात में एक महिला सहित कई लोग घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। महिला को धारदार बका लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गुरुवार शाम को जब विवाद का विडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है।

जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद दरअसल खितौला थाना के ग्राम झिंगरई में रहने वाले राजेंद्र पटेल और सरपंच पति जितेंद्र पटेल के बीच गांव के बाहर एक- दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों एक ही परिवार के थे, लिहाजा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पर दखल देते हुए विवाद को शांत करवाने की कोशिश की।

सरपंच के चुनाव हुए तो जितेंद्र की पत्नी प्रगति पटेल सरपंच बन गई, इसके बाद से ही सरपंच पति ने गांव में होने वाले हर काम में दखल देना शुरू कर दिया। एक सप्ताह पहले गांव में ही रहने वाले राजेंद्र और सरपंच पति जितेंद्र के बीच विवाद हो गया, जैसे-तैसे गांव के लोगों ने मिलकर लड़ाई को शांत करवाया।

घर में घुसकर की मारपीट आरोप है कि बुधवार को सरपंच पति जितेंद्र पटेल अपने 20 से 30 हथियारबंद लोगों के साथ राजेंद्र पटेल के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया, इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। आरोप है कि जितेंद्र ने महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए करीब 50 हजार से अधिक की लूट भी की है। हमलावर बका, कुल्हाड़ी, राॅड, हंसिया जैसे घातक हथियारों के साथ लैस होकर आए और मारपीट की।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि

दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए थे, बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

QuoteImage



Source link