ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेटे महान आर्यमन की शादी की चिंता: जिला पंचायत सदस्य से मजाक में बोले- अब तो महान आर्यमन की शादी करानी पड़ेगी – Gwalior News

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेटे महान आर्यमन की शादी की चिंता:  जिला पंचायत सदस्य से मजाक में बोले- अब तो महान आर्यमन की शादी करानी पड़ेगी – Gwalior News


केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर राजघराने के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने पुत्र युवराज महान आर्यमन सिंधिया के विवाह को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई

.

वीडियो में जिला पंचायत ग्वालियर के सदस्य अनूप कुशवाह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र लेकर सिंधिया से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान सिंधिया ने कुशवाह से उनकी बेटियों के विवाह के बारे में पूछा। जब कुशवाह ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, तो सिंधिया मुस्कुराते हुए बोले कि

अनूप, तुम तो मुझे शर्मिंदा कर रहे हो! युवराज साहब 30 साल के हो गए, अब तो उनकी जल्दी शादी पक्की करानी पड़ेगी!

QuoteImage

सिंधिया का यह मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद से ही ग्वालियर से दिल्ली तक सवाल उठने लगे हैं कि राजघराने में शादी की तैयारी शुरू होने वाली है क्या? युवराज महान आर्यमन सिंधिया वर्तमान में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता काफी है।

कौन बनेगी महान आर्यमन की संगिनी‌!

ज्योतिरादित्य सिंधिया की यह टिप्पणी भले ही मजाकिया लहजे में थी, लेकिन ग्वालियर की जनता और सोशल मीडिया दोनों ही अब ‘रॉयल वेडिंग’ सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर ग्वालियर दरबार तक, अब एक ही सवाल है कि कब बजेगी शहनाई? सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि कौन बनेगी युवराज महान आर्यमन सिंधिया की जीवन संगिनी।



Source link