झाड़ियों से निकलकर सड़क पार करते दिखा तेंदुआ: सिवनी में बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा – Seoni News

झाड़ियों से निकलकर सड़क पार करते दिखा तेंदुआ:  सिवनी में बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा – Seoni News


सिवनी में खवासा-टुरिया मार्ग पर दिखा तेंदुआ बाइक सवारों ने कैमरे में कैद किया दृश्य

.

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से सटे खवासा-टुरिया मार्ग पर बुधवार देर रात एक तेंदुआ सड़क पार करते हुए दिखा। कुछ बाइक सवार लोग रात में इस रास्ते से गुजर रहे थे तभी उन्होंने तेंदुए को सड़क पार करते हुए देखा।

तेंदुए को देखकर वे कुछ दूरी पर रुक गए और इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह क्षेत्र पेंच टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां अक्सर वन्यजीव दिखाई देते हैं।

वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इस क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग बाघ के अलावा अन्य वन्यप्राणियों और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखते हैं।

पेंच नेशनल पार्क में बाघ, तेंदुआ, भेड़िया और जंगली बिल्ली जैसे शिकारी जानवर पाए जाते हैं। इसके अलावा चीतल, सांभर, गौर, जंगली सूअर, नीलगाय और चार सींगों वाला मृग जैसे कई शाकाहारी जानवर भी यहां मौजूद हैं।

पार्क में मोर सहित पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियां भी हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच राष्ट्रीय उद्यान आते हैं, जहां उन्हें बाघ सहित विभिन्न वन्यजीव देखने को मिलते हैं।



Source link