झूलेलाल पर टिप्पणी करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग: दमोह में सिंधी समाज ने रैली निकाली, अमित बघेल का पुतला जलाया – Damoh News

झूलेलाल पर टिप्पणी करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग:  दमोह में सिंधी समाज ने रैली निकाली, अमित बघेल का पुतला जलाया – Damoh News


झूलेलाल पर टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

दमोह में सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेवा के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर सैकड़ों सिंधी समाज के लोगों ने शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

.

अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

समाज ने अमित बघेल के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

सिंधी समाज का आरोप है कि अमित बघेल ने उनके आराध्य भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से पूरा सिंधी समाज आहत है और उसने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

समाज ने अमित बघेल का पुतला दहन किया।

लोग बोले-इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी धर्म के भगवान के प्रति इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने जोर दिया कि यदि कोई समस्या थी, तो उसे आपस में बैठकर बातचीत या देश की न्यायपालिका के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए था।

प्रतिनिधियों ने आगे कहा कि न्यायपालिका की ओर दिए गए फैसले को सभी को मान्य करना होता, लेकिन भगवान झूलेलाल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। सिंधी समाज ने बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग दोहराई है।



Source link