दतिया में शुरू हुआ सुप्रसिद्ध सनकुआं मेला: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया दीप प्रज्वलन, बोले-सनकुआ धाम समस्त तीर्थों का समागम – datia News

दतिया में शुरू हुआ सुप्रसिद्ध सनकुआं मेला:  विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया दीप प्रज्वलन, बोले-सनकुआ धाम समस्त तीर्थों का समागम – datia News


दतिया की सेवढ़ा तहसील में लगने वाले आस्था, संस्कृति और परंपरा के संगम का प्रतीक सुप्रसिद्ध सनकुआं मेला बुधवार को धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के माहौल में शुरू हुआ। यह मेला सेवड़ा स्थित पावन संकुआ धाम पर आयोजित किया गया, और इसमें श्रद्धालुओं की अच्छी ख

.

मिले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संकुआ धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की एकता, लोक परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी है। यह वह पवित्र भूमि है जहां सनक, सनन्दन, सनातन और सनतकुमार ने तपस्या की थी।

तोमर ने यह भी याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्षों पहले इस मेले का शुभारंभ किया था, जो सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सुझाव दिया कि संकुआ धाम का मास्टर प्लान तैयार कर श्रद्धालुओं के लिए और सुविधाएं विकसित की जाएं और इसे केवल मेले तक सीमित न रखा जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संकुआ धाम को बारह मासी तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी को इस पावन स्थल की ऐतिहासिकता से अवगत कराने और जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मेले के दौरान की तस्वीरें



Source link