पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियों ने संभाली कमान: गुरुवार को 6 और महिलाएं बनीं शक्ति दीदी, कुल 85 आत्मनिर्भर – Gwalior News

पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियों ने संभाली कमान:  गुरुवार को 6 और महिलाएं बनीं शक्ति दीदी, कुल 85 आत्मनिर्भर – Gwalior News



ग्वालियर में पुलिस वेलफेयर के तीनों पेट्रोल पंपों पर ‘शक्ति दीदियों’ ने कमान संभाल ली है। गुरुवार को शहर के पांच पेट्रोल पंपों पर छह और जरूरतमंद महिलाओं को ‘शक्ति दीदी’ फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 8

.

पुलिस महानिरीक्षक एवं एसएएफ के प्रभारी आईजी अरविंद कुमार सक्सेना के विशेष सहयोग से कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन नियुक्तियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरुवार को कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसएएफ रोड स्थित विशेष सशस्त्र बल 13 बटालियन के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर कौशल्या थापा को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने ईदगाह कम्पू के समीप स्थित दूसरी वाहिनी के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर अंजली और नंदनी को शक्ति दीदी बनाया। इसी क्रम में, एसएएफ गुढ़ागुढ़ी रोड पर स्थित 14वीं वाहिनी के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर अनीता देवी को जैकेट पहनाकर शक्ति दीदी के रूप में नियुक्त किया गया। कलेक्टर चौहान ने इन महिलाओं का स्वागत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया।

इसी तरह, अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद ने चेतकपुरी स्थित आर.के. फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मीना बाथम को शक्ति दीदी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी। एसडीएम ग्वालियर प्रदीप शर्मा ने गदाईपुरा स्थित रामजानकी फ्यूल्स पर कविता बाथम को फ्यूल डिलीवरी वर्कर बनाया।



Source link