Pakistan chase down 200 without losing a wicket: क्रिकेट का इतिहास रिकॉर्ड्स से भरा पड़ा है. इस खेल में कुछ ऐसे भी कीर्तिमान बने हैं, जिन पर फैंस को यकीन नहीं होता. टी20 में पाकिस्तान की अपेछा भारतीय क्रिकेट टीम बेहद मजबूत टीम है. चाहे मैदान पर हो या कागजों पर, टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी20 में पाकिस्तान ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है, जो टीम इंडिया इतिहास में कभी नहीं कर पाई. जी हां, ये कमाल आज से 3 साल पहले यानी 2022 में हुआ था.
साल 2022 में पाकिस्तान ने वो कमाल कर दिखाया था, जिससे दुनिया हैरान रह गई थी. ये कमाल कुछ और नहीं बल्कि टी20 इंटरनेशनल में बिना कोई विकेट गंवाए सबसे बड़ा सफल रन चेज था. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ कराची में 200 रनों का टारगेट बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया था. टी20 के इतिहास में उससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था और अब तक ये रिकॉर्ड नहीं टूटा.
इंग्लैंड की टी पाकिस्तान दौरे पर थी. 7 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में यह चमत्कार हुआ था. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए और इंग्लैंड को 200 रनों का टारगेट दिया. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 66 बॉल पर नाबाद 100 रन कूटे, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 51 बॉल पर 5 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 88 रन बनाए और मैच जिता दिया. पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए ये मैच 19.3 ओवर में जीतकर इतिहास रच दिया. ऐसा पहली बार हुआ था जब टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया और 200 रन चेज कर डाले.
बाबर के तूफान में उड़े थे इंग्लिश बॉलर
इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए कप्तान मोईन अली ने 7वें नंबर पर 23 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के कूटकर नाबाद 55 रन बनाए थे. उनके अलावा बेन डकेत ने 22 बॉल पर 7 चौकों की मदद से 43 रनों का योगदान दिया था, लेकिन ये पारियां बाबर आजम और रिजवान के तूफान में उड़ गई थीं. पाकिस्तान की जीत के हीरो बाबर आजम थे, जिन्होंने तूफानी शतक ठोका था.
टी20 इंटरनेशनल में बिना विकेट खोए टॉप 5 सबसे सफल रन चेज (Top 5 highest T20I chase without a wicket lost)
- पाकिस्तान ने 22 सितंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ 200 रन चेज किए थे.
- न्यूजीलैंड ने 17 जनवरी 2016 को पाकिस्तान के खिलाफ 169 रन चेज किए थे.
- इंग्लैंड ने 10 नवंबर 2022 को भारत के खिलाफ 169 रन चेज कर दिए थे.
- भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 जुलाई 2024 को 153 रन चेज किए थे.
- पाकिस्तान ने 24 अक्टूबर 2021 को भारत के खिलाफ 152 रन चेज किए थे.
टीम इंडिया चौथे नंबर पर मौजूद
जब हम टी20 इंटरनेशनल में बिना कोई विकेट खोए सबसे ज्यादा रन चेज करने वाली टीमों की लिस्ट देखते हैं तो टीम इंडिया चौथे नंबर पर आती है. उसने पिछले साल यानी 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बिना कोई विकेट गंवाए 153 रनों का टारगेट हासिल किया था. उस मैच में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 93 और कप्तान शुभमन गिल ने 39 बॉल पर नाबाद 58 रन किए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS T20I Live Streaming: ऐसे फ्री में देख सकते हैं चौथा टी20 मुकाबला, नहीं लगेगा एक भी पैसा!