राजगढ़ में यौन अपराधों की रोकथाम पर सम्मेलन: अधिकारी-संस्थाएं एकजुट, महिला-बालिका सुरक्षा को बताया साझा जिम्मेदारी – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में यौन अपराधों की रोकथाम पर सम्मेलन:  अधिकारी-संस्थाएं एकजुट, महिला-बालिका सुरक्षा को बताया साझा जिम्मेदारी – rajgarh (MP) News


राजगढ़ में महिला-बालिका यौन अपराधों की रोकथाम पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को होटल संस्कृति पैलेस में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें जि

.

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, जिला अभियोजन अधिकारी आलोक श्रीवास्तव, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी अरविंद सिंह राठौर और जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) श्यामबाबू खरे उपस्थित रहे। इनके साथ युवा विकास मंडल संस्था के प्रमुख राजेन्द्र मेवाड़े, प्रोग्राम मैनेजर प्रिया चाढंक, सभी थाना प्रभारी, महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी, बाल कल्याण अधिकारी और सायबर सेल प्रभारी भी मौजूद थे।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यौन अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परिवार, विद्यालय, संस्थाओं और प्रत्येक नागरिक को इन अपराधों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112, महिला हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ‘कानूनी संरक्षण’ और ‘मानसिक-सामाजिक परामर्श’ जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। ऑनलाइन माध्यमों से बढ़ते यौन अपराधों, जैसे साइबर ब्लैकमेलिंग, फेक अकाउंट और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि तकनीक का सही उपयोग करके ही ऐसे अपराधों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी जब समाज संवेदनशील बनेगा और हर व्यक्ति अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का साहस दिखाएगा।



Source link