Last Updated:
Shivam Dube Six Rinku Singh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 में भारत की बंपर जीत हुई तो शिवम दुबे के छक्के ने महफिल लूट ली. एडम जम्पा को घुटने टेककर उन्होंने ऐसा सिक्स उड़ाया कि बॉल ही गुम गई. इससे ठीक पहले रिंकू सिंह डगआउट से एक मैसेज लेकर पहुंचे थे.
कैरारा (गोल्ड कोस्ट): शिवम दुबे कितने बड़े पावर हिटर है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. जब उनका बल्ला घुमता है तो गेंद सीधे स्टेडियम के पार ही जाती है. खास तौर पर स्पिनर्स के खिलाफ तो वह बिलकुल निर्दयी हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 के दौरान देखने को मिला.
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए. बाद में कंगारुओं को 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट करते हुए 48 रन से मैच अपने नाम किया. इस दौरान शिवम दुबे ने 18 गेंद में 22 रन बनाए. अपनी छोटी सी पारी के दौरान दुबे ने
एक चौका और एक छक्का भी मारा.