रीवा में पूर्व सीएसपी ने जमीनी विवाद में बिना दूसरे पक्ष के मौजूदगी के बाउंड्री वॉल गिरवा दी, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बाउंड्री वॉल गिराने से नाराज दूसरे पक्ष ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। जिसके बाद मौके पर पुलिस को पहुंचकर विवाद को शां
.
बताया गया यह विवाद रिटायर्ड सीएसपी पन्नालाल अवस्थी और गुप्ता परिवार के बीच हुआ। पन्नालाल कुछ सालों पहले पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
कमलेश गुप्ता ने बताया कि 22,000 हजार स्क्वायर फिट जमीन हमने 40 साल पहले खरीदी थी। जहां बिना किसी पूर्व सूचना मेरी बाउंड्री गिरा दी गई। कल रात में हमारे घर में प्रोग्राम था। हम सब उसी में व्यस्त थे इसलिए ध्यान नहीं दे पाए। उधर जेसीबी मशीन बुलवाकर बाउंड्री गिरवा दी गई। और तो और कालम खुदवाकर रिटायर्ड सीएसपी अपनी बाउंड्री भी बनवाने लगे। इसी बात को लेकर हमने आपत्ति दर्ज कराई है।
उधर रिटायर्ड सीएसपी वीडियो में बाउंड्री दोबारा बनवाने की बात कहते नजर आए। हालांकि अब इस बात पर सहमति बनी है कि एक बार फिर नए सिरे से पटवारी बुलवाकर जमीन की नापजोख कराई जाएगी। गुप्ता परिवार ने आरोप लगाया कि रिटायर्ड सीएसपी के द्वारा पुलिसिया रौब झाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि पूर्व सीएसपी पन्नालाल ने लगाए जा रहे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी गई। राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में निपटारा कराया जाएगा। कमलेश गुप्ता और रिटायर्ड सीएसपी पन्नालाल के बीच जमीन को लेकर मसला है।