Last Updated:
Khandwa News: रुखसार बनी वंशिका की यह यात्रा सिर्फ धर्म परिवर्तन की नहीं, बल्कि आत्म-ज्ञान, विश्वास और स्वतंत्र निर्णय की मिसाल है. उन्होंने अपने जीवन का नया अध्याय भगवान राम और माता रानी के आशीर्वाद से शुरू किया है, जानें कहानी…
Khandwa News: खंडवा से एक अनोखी कहानी सामने आई है. यहां धार की रहने वाली रुखसार ने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया है. सनातन धर्म अपनाकर रुखसार अब वंशिका बन गई है. उनका कहना है कि उन्हें भगवान राम ने सपने में दर्शन दिए थे और उसी क्षण से उनके भीतर एक नई आस्था ने जन्म लिया. रुखसार ने महादेवगढ़ मंदिर विशाल से शादी भी कर ली है.
वंशिका बताती हैं कि वह बचपन से ही भारतीय संस्कृति, साड़ी पहनना, माथे पर तिलक लगाना और मंदिरों की घंटियों की ध्वनि से गहराई से प्रभावित थीं. वह कहती हैं, “मुझे हमेशा लगता था कि सनातन धर्म में एक अलग ऊर्जा है. यहां नारी को देवी का स्थान दिया गया है, जो मुझे बहुत अच्छा लगता था. धीरे-धीरे मेरे मन में यही भाव आने लगा कि मैं भी इस परंपरा का हिस्सा बनूं.”
रुखसार की शादी मुस्लिम रीति से होने वाली थी. परिवार ने निकाह की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन, इससे कुछ दिन पहले ही रुखसार ने अपना मन बना लिया और अपने तय निकाह से इंकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह अब अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाकर उसी के अनुसार विवाह करेंगी.
मंदिर में पहुंचकर कही ये बात
रुखसार ने बताया, कुछ समय पहले उन्हें सपने में भगवान श्रीराम और माता रानी ने दर्शन दिए थे. उन्होंने कहा, “भगवान ने मुझे सही रास्ता दिखाया. उस रात के बाद से मेरा मन बहुत शांत हो गया था. मैंने समझ लिया कि अब मेरा मार्ग निश्चित हो चुका है.” इसके बाद खंडवा के प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर में रुखसार पहुंचीं और वहां मौजूद पुजारियों को अपनी इच्छा बताई. कहा, वह मर्जी से धर्म परिवर्तन करना चाहती हैं और विशाल से हिंदू रीति से विवाह करना चाहती हैं. मंदिर प्रबंधन ने उनकी इच्छा के अनुसार वैदिक परंपराओं और विधि-विधान से धर्म परिवर्तन संस्कार करवाया. इसके बाद रुखसार को नया नाम वंशिका दिया गया.
यहां हुई थी विशाल से मुलाकात
वंशिका और विशाल की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, फिर दोस्ती और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. वंशिका कहती हैं कि विशाल एक सच्चे और ईमानदार इंसान हैं और उन्होंने हमेशा मेरी भावनाओं का सम्मान किया. मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लिए. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. वंशिका ने विवाह के बाद कहा, “मैंने यह निर्णय किसी के दबाव में नहीं लिया. यह मेरे मन की सच्ची इच्छा थी. अब मैं पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करना चाहती हूँ.”
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें