वृंदावन बाग मठ बनेगा सनातन संस्कृति का केंद्र : जगदगुरु बालकदास – Sagar News

वृंदावन बाग मठ बनेगा सनातन संस्कृति का केंद्र : जगदगुरु बालकदास – Sagar News


सागर | पातालपुरी पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरु बालकदास महाराज ने कहा कि धार्मिक मठ और मंदिर सनातन संस्कृति के केंद्र होते हैं, जो समाज और राष्ट्र को दिशा देते हैं। सागर का श्री वृंदावन बाग मठ रामानंदी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा म

.

इस अवसर पर मठ के महंत नरहरिदास महाराज ने बताया कि मठ परिसर की संपत्ति पर अतिक्रमण हटाकर उसे सेवा प्रकल्पों से जोड़ा जाएगा। गरीब बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी। तिली चौराहे के पास 20 एकड़ भूमि पर वेद-मानस अध्ययन केंद्र स्थापित होगा। वृंदावन बाग मठ को सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र बनाना ही लक्ष्य है।

महंत नरहरिदास को मिला वैष्णव गौरव सम्मान : श्री देव वृंदावन बाग मठ में आयोजित पांच दिवसीय श्री रामचरित मानस सम्मेलन के समापन अवसर पर मठ के महंत नरहरिदास महाराज को वैष्णव गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। काशी से पधारे जगदगुरु बालक देवाचार्य महाराज और मारुति किंकर महाराज ने उन्हें शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट किया।

बालक देवाचार्य ने कहा कि नरहरिदास महाराज ने अल्प समय में वृंदावन बाग मठ को भव्य स्वरूप प्रदान किया और साधु-संत, गौसेवा, भक्तनिवास सहित कई विकास कार्य किए। कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक संतों को विदाई दी गई।



Source link