.
भारतीय जनता पार्टी मंडल सुल्तानपुर की ओर से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। माहौल उत्साह से भरा रहा। छात्र-छात्राओं ने कई खेलों में भाग लिया। मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास आता है। प्रतिभागियों से बेहतर प्रदर्शन की अपील की।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से सांसद खेल महोत्सव की मशाल रवाना की गई। नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी हेमराज मीणा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विद्यालयों के शिक्षक, खिलाड़ी और छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। समापन पर खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर तक पहुंचने और नगर का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई।