7 मैचों में 710 रन..शतक के डबल सेंचुरी भी ठोकी, लेकिन नहीं मिला मौका, सेलेक्टर्स ने तोड़ा इस खिलाड़ी का दिल!

7 मैचों में 710 रन..शतक के डबल सेंचुरी भी ठोकी, लेकिन नहीं मिला मौका, सेलेक्टर्स ने तोड़ा इस खिलाड़ी का दिल!


India vs South Africa Test Series: टीम इंडिया में वापसी को तरस रहे एक स्टार बल्लेबाज को बड़ा झटका लगा है. सेलेक्टर्स ने एक बार फिर उसकी उम्मीदें तोड़ दी हैं. जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो इस खिलाड़ी का स्क्वाड में नाम नहीं था. ये वही खिलाड़ी है, जिसे बीसीसीआई ने सिर्फ 3 मैच खिलाकर भुला दिया. टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद उसने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया, बावजूद इसके उसकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हो पाई. ये खिलाड़ी वही है, जिसने अपनी कप्तानी में आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब दिलाया. फिर घरेलू क्रिकेट में रन मशीन बन गया. अब तो आप भी समझ गए होंगे कि यहां जिसकी बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि रजत पाटीदार हैं, जिनका दिल सेलेक्टर्स ने तोड़ दिया है.

दरअसल, रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं. उनका फॉर्म देखने लायक है, लेकिन सेलेक्टर्स उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं दे रहे. इसकी कई वजहें हो सकती हैं. आइए जानते हैं आखिर क्यों रजत टीम इंडिया में जगह पाने के हकदार थे.

आखिरी के 7 मैचों में बना चुके हैं 710 रन

टीम इंडिया में जगह पाने के लिए लगातार बढ़िया प्रदर्शन करना जरूरी है. रजत इस पर खरा भी उतरे, लेकिन उनके नाम पर विचार नहीं किया गया. घरेलू क्रिकेट की आखिरी 6 मैचों की 10 पारियों में रजत पाटीदार के आंकड़े बढ़िया रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और एक दोहरा शतक जमाया. 2 फिफ्टी लगाईं और कुल 710 रन हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी कप्तानी में सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी भी जिताई. रणजी ट्रॉफी 2025 में वो मध्यप्रदेश टीम के कप्तान हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


घरेलू क्रिकेट के अलग-अलग टूर्नामेंट में रजत पाटीदार के आखिरी 6 मैच

  • इंडिया A बनाम साउथ अफ्रीका A- 19 और 28
  • मध्य प्रदेश बनाम पंजाब- 205 रन नाबाद
  • रेस्ट ऑफ इंडिया बनाम विदर्भ-  66 और 10
  • सेंट्रल जोन बनाम साउथ जोन- 101 और 13
  • सेंट्रल ज़ोन बनाम वेस्ट जोन- 77 रन
  • सेंट्रल ज़ोन बनाम नॉर्थ-ईस्ट जोन – 125 और 66

2024 में किया था डेब्यू

ये वही रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उस मौके को भुला नहीं पाए थे और तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 63 रन बनाकर वो नाकाम रहे थे. बाद में उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. तब से लेकर अब तक वो टेस्ट टीम में लौट नहीं पाए हैं. पहले उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में चांस नहीं और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जगह नहीं दी गई. भले ही रजत पाटीदार को बार-बार इग्नोर किया जा रहा है, लेकिन ये खिलाड़ी 2025 में रन मशीन बना हुआ है. अब देखना होगा कि कब तक उनकी अनदेखी होती है.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टेस्ट मैच – 14-18 नवंबर, सुबह 9.30 बजे, कोलकाता
  • दूसरा टेस्ट मैच – 22-26 नवंबर, सुबह 9.30 बजे, गुवाहाटी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

ये रिकॉर्ड नहीं ‘चमत्कार’ था…पाकिस्तान के नाम है T20 का असंभव सा Record



Source link