Health Tips:सर्दियों में काढ़ा करेगा पूरा असर, बस जान लें बनाने का असली तरीका

Health Tips:सर्दियों में काढ़ा करेगा पूरा असर, बस जान लें बनाने का असली तरीका


Last Updated:

Kaadha Recipe: बदलता मौसम अपने साथ तरह-तरह की बीमारियों को भी लाता है. इस मौसम में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है. ऐसे में इन समस्याओं से बचे रहने के लिए सही काढ़ा बनाना जरूरी होता है.

ठंड की शुरुआत हो चुकी है. इस बदलते मौसम मे जहाँ कहीं लोगों को मज़ा आता है. तो कहीं लोगों के लिए यह बदलता मौसम दुखदायक हो जाता है. वह मौसम के कारण बीमारी से परेशान हो जाते है. और महंगे-महंगे डॉ. के पास अपनी सेहत को सही करने के लिए चकर लगाते है.

उज्जैन

अक्सर सबसे ज्यादा ठंड के मौसम मे लोगों को सर्दी जुकाम समेत कई बीमारियां पकड़ना स्वभाविक हो जाता है. वहीं, अब सर्दी का मौसम भी शुरू हो ही गया है. दिन भर धुप, छाव के साथ सूरज आँख मिचोली खेलता नज़र आटा है. लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाओ का दौर चालु हो जाता है.

उज्जैन

सबसे ज्यादा इस ठंड (सर्दी) के मौसम मे खांसी, जुकाम, नाक बंद हो जाना ऐसी बीमारी काफी बढ़ जाती है. बदलता तापमान वायरस और बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है. इन दिनों हमारी इम्युनिटी थोड़ी कमजोर होते ही ये हम पर हमला कर देती है. सर्दी,खांसी, जुकाम, नाक बंद हो जाना बीमारी पकड़ती है. लेकिन लोग घर मे कई तरह के नुस्खे अपनाते है. लेकिन अंत मे डॉ. के पास ही जाना पड़ता है. क्युकि उन्हें सही तरीका पता नही होता है.

उज्जैन

ऐसे मे सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला नुक्सा आज भी देखने को मिलता है. पहले के लोग जैसा घर के बुजुर्ग महिलाएं जैसे दादी-नानी घर पर कुछ चीजों से दवाई तैयार करती थी. जिसे काढ़ा कहते हैं. काढ़ा पीकर लोग काफी आराम महसूस करते थे. लेकिन काड़े को बनाने के भी कई विधि है अगर यह विधि सही से जान ली जाए तो सर्दी, खांसी, जुकाम और नाक बंद होना इन सब बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है.

उज्जैन

बहुत से लोग काड़ा बनाने मे गलती करते है. लेकिन इसकी सही विधि आज हम आपको बताने जा रहे है. बंद नाक खोलने और सर्दी को भगाने के लिये काढ़ा बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है. जैसे 1 कप पानी, 1 इंच अदरक का टुकड़ा पूरा पिसा हुआ, 08-10 तुलसी के पत्ते, 6-7 काली मिर्च के दाने हल्के से कुटी हुई, 1 चम्मच शहद, लौंग, थोड़ा सा गुड़ मिठास के लिये यह सब सामग्री घर मे आसानी से मिल जाती है. बस इसी की मदद से बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानते है कैसे.

उज्जैन

इसको बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें. एक बर्तन में 2 कप पानी लें और पानी को खोलते वक्त तक गर्म करें. जब पानी पूरी तरह गर्म हो जाए तो उसमें पिसा हुआ अदरक, सौठ, काला मिर्च, लौंग,तुलसी का पत्ता इत्यादि चीजों को डालें बस इतना नही उसके बाद.

उज्जैन

अब सब चीज डालने के बाद गैस को मध्यम आंच में रखें और पानी को तब तक उबलने दें. जब तक पानी आधा न हो जाए. इससे सभी सामग्री जो पानी में डाला हुआ है वह पूरी तरह घुल जाएगा. जब वह पूरी तरह घुल जाए, तो उसे गैस को बंद कर दें और उस पानी को छलनी में अच्छे से छान उसके बाद.

उज्जैन

उसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए हल्का गुनगुना हो जब, तो उसमें शहद मिलाकर या फिर मिठास के लिए गुड़ भी मिलाकर पी सकते हैं. यह काढ़ा सुबह दोपहर और शाम 3 समय अगर आप पीते हैं, तो सर्दी गायब हो जायेगी और बंद नाक तुरंत खुल जाएगी. ध्यान रहे रात में काढ़ा बनाकर ना पिएं.इन घर मे छुपे अदरक, तुलसी का पत्ता, काला मिर्च, लौंग, सोंठ इत्यादि चीजों का काढ़ा पीने के गजब फायदे हैं. इसे पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. कीटाणु नष्ट हो जाता है वायरस खत्म हो जाता है. साथ ही बीमारी शरीर से गायब हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Health Tips:सर्दियों में काढ़ा करेगा पूरा असर, बस जान लें बनाने का असली तरीका



Source link