India A vs South Africa A: इस वक्त भारत की ए टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अनऑफिशियली टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला मुकाबला भारत ने 3 विकेट से जीता था, लेकिन दूसरे मुकाबले की पहली पारी में उसकी हालत खराब हो गई है. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और टीम इंडिया को बैक टू बैक 7 झटके दे दिए हैं. पहली पारी में टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल, अभिमन्यू ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत फ्लॉप हुए हैं. इनमें से किसी भी बैटर का जादू नहीं दिखा. कोई भी 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. साउथ अफ्रीकी बॉलर इंडिया ए पर कहर बनकर टूटे.
पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए 2 रनों पर पहला झटका लगा. दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर ओपनर अभिमन्यू ईश्वरन आउट हुए. उन्होंने 3 बॉल खेलीं और बिना खाता खोले लौट गए. उन्हें त्शेपो मोरेकी ने LBW किया. इसके बाद 37 रनों पर केएल राहुल के रूप में दूसरा विकेट गिरा. राहुल ने 40 बॉल पर 3 चौके लगाकर 19 रन बनाए. साई सुदर्शन से भी ज्यादा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने 52 बॉल पर 3 चौके लगाए और आउट हो गए. फिर देवदत्त पडिक्कल भी चलते बने. उन्होंने सिर्फ 5 रनों का योगदान दिया.
कप्तान पंत ने भी किया निराश
टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई थी. 5 विकेट 59 रनों पर गिर गए थे. इसके बाद क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत उतरे, लेकिन वो भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके. उन्होंने 20 बॉल पर 24 रन किए और त्शेपो मोरेकी का शिकार बने. हर्ष दुबे 14, जबकि आकाशदीप बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं.
वैन वुरेन ने चटकाए 3 विकेट
खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 39 ओवरों में 7 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं. फिलहाल ध्रुव जुरेल 44 जबकि कुलदीप यादव 1 रनों पर नाबाद हैं. पहली पारी में टीम इंडिया पर साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ी कहर बनकर टूटे. प्रेनेलन सुब्रायेन और त्शेपो मोरेकी ने 2-2 विकेट निकाले हैं. तियान वैन वुरेन ने 3 विकेट निकाले. 24 साल के इस बॉलिंग ऑलराउंडर के सामने भारतीय बैटर क्रीज पर टिक नहीं सके. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज तियान वैन वुरेन ने ओपनर केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और हर्ष दुबे का शिकार किया.
कौन हैं तियान वैन वुरेन?
खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 3 विकेट ले चुके तियान वैन वुरेन क्रिकेट फैंस के लिए नया नाम हैं. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को अभी तक साउथ अफ्रीकी की सीनियर टीम में नहीं चुना गया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े जबरदस्त हैं. 22 मैचों में उन्होंने बल्ले से 640 रन बनाए और गेंद से 53 विकेट निकाले. वहीं लिस्ट ए के 20 मैचों में 308 रन बनाए और 757 विकेट चटकाए. अब देखना होगा कि यह युवा गेंदबाज किस तरह से अपने करियर को आगे बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें: