MI-RCB का मास्टर प्लान… यूपी-दिल्ली और गुजरात ने किया हैरान, जानें WPL 2026 के लिए सभी 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट

MI-RCB का मास्टर प्लान… यूपी-दिल्ली और गुजरात ने किया हैरान, जानें WPL 2026 के लिए सभी 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट


WPL 2026 All Teams Retention List: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. आगामी सीजन के लिए इसी महीने होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जो WPL 2026 में मास्टर प्लान साबित हो सकते हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की रिटेंशन लिस्ट देखकर फैंस को हैरानी हुई. कई बड़े खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया. ऐसे में आइए जानते हैं किस फ्रेंचाइजी ने किसे रिटेन और रिलीज किया. साथ ही ये भी जानेंगे कि कौन ही टीम मेगा ऑक्शन में कितने पर्स के साथ जाएगी.

वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ

सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. हैरानी वाली बात यह है कि महिला वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और भारतीय टीम को अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली दीप्ति शर्मा को उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया है. दोनों को रिलीज कर दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


दीप्ति शर्मा ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. कुल 9 मैचों की 7 पारियों में 215 रन और 22 विकेट लेने वाली दीप्ति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 58 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट लिए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. इस यादगार प्रदर्शन के बाद भी उनकी WPL फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्ज ने उन्हें रिटेन नहीं किया है. दीप्ति पिछले सीजन टीम की कप्तान थीं और 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं.

WC में टॉप रन स्कोरर की छुट्टी, DC ने भी चौंकाया

महिला वर्ल्ड कप 2025 में 9 मैचों में 571 रन बनाकर टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को गुजरात जायंट्स ने रिटेन नहीं किया है. नियम के अनुसार कोई भी फ्रेंचाइजी सिर्फ 2 विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है. गुजरात ने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को रिटेन किया है.
दिल्ली कैपिटल्स ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए लगातार तीन बार टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया है.

हरमन-मंधाना और जेमिमा रिटेन

भारत की बड़ी खिलाड़ियों में शुमार हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने रिटेन किया है. यूपी वॉरियर्ज ने सिर्फ श्वेता सहरावत को रिटेन किया है. ऑक्शन में यह टीम पूरी तरह से बदल जाएगी. नियम के मुताबिक अधिकतम 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता था.

सभी 5 टीमों के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस (MI): नैट स्किवर ब्रंट (3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़), जी. कमलिनी (50 लाख).

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): स्मृति मंधाना (3.5 करोड़), ऋचा घोष (2.75 करोड़), एलिस पेरी (2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख).

दिल्ली कैपिटल्स (DC): जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़), मारिजेन कैप (2.2 करोड़), निकी प्रसाद (50 लाख).

गुजरात जायंट्स (GT): एश्ले गार्डनर (3.5 करोड़), बेथ मूनी (2.5 करोड़).

यूपी वॉरियर्ज (UPW): श्वेता सहरावत (50 लाख).

किस टीम का कितना पर्स

ऑक्शन में RCB 6.15 करोड़, MI 5.75 करोड़, DC 5.70 करोड़, GT 9 करोड़ और UPW सबसे ज्यादा 14 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी. WPL 2026 के लिए ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा.



Source link