RCB में बड़ा बदलाव… टीम को मिला नया कोच, चैंपियन बनाने वाले ने टीम को कहा अलविदा

RCB में बड़ा बदलाव… टीम को मिला नया कोच, चैंपियन बनाने वाले ने टीम को कहा अलविदा


RCB New Coach: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन से पहले मालोलन रंगराजन को महिला टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. रंगराजन ने ल्यूक विलियम्स की जगह ली है. उनकी कोचिंग में टीम ने 2024 में खिताब जीता था. रंगराजन पिछले दो सीजन के दौरान सहायक कोच के रूप में काम किया है. वह अब टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के साथ मिलकर काम करेंगे. आरसीबी ने अगले सीजन के लिए मंधाना के अलावा एलिस पैरी, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है.

दिग्गजों के साथ किया है काम

मालोलन रंगराजन ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है. रंगराजन ने आरसीबी पुरुष टीम के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने सालों से संजय बांगर, माइक हेसन, दिनेश कार्तिक, साइमन कैटिच और एंडी फ्लावर जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर काम किया है. आरसीबी की पुरुष टीम की बात करें तो उसने इसी साल पहली बार खिताब जीता है. महिला टीम ने फ्रेंचाइजी के लिए पहला खिताब जीता था.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: BCCI ने खत्म कर दिया करियर? कातिलाना बॉलर का नहीं हुआ सेलेक्शन तो भड़के लोग, 3 मैच में 15 विकेट भी बेकार

नए कोच ने क्या कहा?

रंगराजन ने कहा, ” मैं महिला टीम के हेड कोच के रूप में नियुक्त होकर बहुत उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं ल्यूक के योगदान और प्रभाव को स्वीकार करना चाहता हूं, जिसके कारण 2024 में RCB ने खिताब जीता. पिछले तीन सालों में मैंने स्मृति के साथ-साथ कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक बेहतरीन कामकाजी संबंध विकसित किया है और मैं आरसीबी प्रशंसकों को वह सफलता दिलाने के लिए उस साझेदारी को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं जिसके वे हकदार हैं.”

ये भी पढ़ें: जय श्री राम, हनुमान जी का टैटू… विश्व विजेता बेटियों से पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, हरमन एंड कंपनी ने जीता दिल

स्मृति मंधाना ने जताया भरोसा

रंगराजन को कोच बनाने के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, ”डब्ल्यूपीएल में आरसीबी के हेड कोच के रूप में मालोलन रंगराजन की नियुक्ति पर मैं उन्हें बधाई देना चाहती हूं. मैं उनके साथ बहुत अच्छी तालमेल साझा करती हूं और मैंने हमारी क्रिकेट चर्चाओं का आनंद लिया है. वह पिछले तीन वर्षों में लड़कियों पर एक सकारात्मक प्रभाव रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हम आगामी सीजन में आरसीबी को सफलता दिलाने के लिए अच्छी तरह से एक साथ काम करेंगे.”



Source link