India vs Pakistan Cricket: भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट मैदान पर एक बार फिर से आमने-सामने होने वाली हैं. इस बार मौजूदा खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूर्व दिग्गजों में भिड़ंत होगी. हांगकांग सिक्सेस 2025 में शुक्रवार (7 नवंबर) को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 नवंबर को होगा. खिताबी मुकाबले सहित कुल 29 मैच तीन दिनों में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया. दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इसमें भाग लेने वाले थे, लेकिन वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं.
टूर्नामेंट में खेल रहीं 12 टीमें
हांगकांग सिक्सेस में कुल 12 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें तीन-तीन के चार समूहों में बांटा गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 1990 में हुई थी, जिसमें मैच 6-6 ओवर के होते थे. इस बार सभी मैच टिन क्लेंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान को कुवैत के साथ ग्रुप C में रखा गया है.
कब और कितने बजे होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 7 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:05 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया इसी ग्रुप में अपना अगला मैच 8 नवंबर को सुबह 6:40 बजे कुवैत से खेलेगी. इस टूर्नामेंट प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर-फाइनल चरण में अपनी जगह पक्की करेंगी, जिसके बाद नॉकआउट चरण शुरू होगा.
हांगकांग सिक्सेस के ग्रुप
पूल ए – दक्षिण अफ्रीका, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल.
पूल बी – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई.
पूल सी – भारत, पाकिस्तान, कुवैत.
पूल डी – श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग.
ये भी पढ़ें: RCB में बड़ा बदलाव… टीम को मिला नया कोच, चैंपियन बनाने वाले ने टीम को कहा अलविदा
हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम
हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम की टीम की बात करें तो , पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टीम की कप्तानी करेंगे. उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल और भरत चिपली भी टीम में शामिल हैं.
भारत में हांगकांग सिक्सेस के मैच कब और कहां देखें?
भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 के प्रसारण की बात करें तो, मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक क्रिकेट हांगकांग के यूट्यूब चैनल पर भी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: धोनी लेंगे संन्यास? चेन्नई सुपरकिंग्स ने कर दिया खुलासा, IPL 2026 में खेलने पर आया सबसे बड़ा अपडेट
टूर्नामेंट का फॉर्मेट
हर टीम में 6 खिलाड़ी होंगे और उन्हें खेलने के लिए 6 ओवर मिलेंगे. इस तरह कुल मैच 12 ओवरों का होगा. एक टीम के 6 में से 5 खिलाड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं. विकेटकीपर को गेंदबाजी की अनुमति नहीं है. इनमें से 4 खिलाड़ी 1-1 ओवर फेंक सकते हैं. 1 खिलाड़ी 2 ओवर डालेगा, लेकिन उसके दोनों ओवर लगातार नहीं हो सकते (बीच में गैप होना चाहिए). बल्लेबाजी की बात करें अगर कोई बल्लेबाज 50 रन बना लेता है, तो उसे ‘not out’ रहते हुए रिटायर होना पड़ेगा यानी वह 50 से ज्यादा नहीं खेल सकता, जब तक टीम के दूसरे बल्लेबाज आउट न हो जाएं.
आखिरी बल्लेबाज कर सकता है बैटिंग
अगर टीम के सारे खिलाड़ी आउट हो जाएं(सिवाय आखिरी जोड़ी के), तो यह खिलाड़ी वापस आकर खेल सकता है. अगर टीम के 5 विकेट गिर जाते हैं और ओवर अभी बाकी हैं,तो आखिरी बल्लेबाज अकेला खेलता रहेगा. उसका जो साथी (5वां आउट हुआ खिलाड़ी) है, वो सिर्फ रनर बनकर दौड़ेगा. आखिरी बल्लेबाज को हमेशा स्ट्राइक पर रहना होगा. अगर उसका रनर आउट हो गया (या फील्ड में बाधा डाली), तो उसे भी आउट माना जाएगा. जब छठा विकेट गिर जाएगा, तो पारी खत्म मानी जाएगी.