इंदौर में कांग्रेस विवाद गरमाया: कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव को मुंह काला करने और जान से मारने की धमकी, पुलिस से की शिकायत – Indore News

इंदौर में कांग्रेस विवाद गरमाया:  कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव को मुंह काला करने और जान से मारने की धमकी, पुलिस से की शिकायत – Indore News



इंदौर शहर कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद अब खुले टकराव में बदल गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के समर्थक लोकेश हार्डिया ने पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव को सार्वजनिक रूप से मुंह काला करने और जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद दे

.

हाल ही में सोशल मीडिया पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच की बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में चौकसे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करने के आरोप हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद देवेंद्र यादव ने इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से जांच की मांग की थी। यादव का आरोप है कि इसी से नाराज होकर चौकसे और उनके समर्थक धमकियों पर उतार आए हैं।

लोकेश हार्डिया का वीडियो बयान

वायरल वीडियो में चौकसे समर्थक लोकेश हार्डिया ने यादव को सीधी धमकी देते हुए कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गांधी भवन में गुलाब जामुन खिलाने वाले देवेंद्र कांग्रेस को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के संगठन सृजन में निकलने वाला अमृत चिंटू चौकसे हैं और जो विष निकला वह तुम (देवेंद्र) हो, तुम बीजेपी के एजेंट हो, जो कांग्रेस को लेकर अंदरुनी बातों को उन तक पहुंचाते हो। कांग्रेस के नाम पर चंदाखोरी करते हो। कुत्तों को घी हजम नहीं होता है और जो घी है वह चिंटू है। तुम जैसे लोगों का भविष्य में मुंह काला भी करना पड़ा तो करने से पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि यह मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभी समय है जब पार्टी को वैचारिक और मैदानी लड़ाई लड़नी है, ऐसे विवाद नुकसानदेह हैं।

बीजेपी नेताओं ने कहा- वरिष्ठों को गालियां देना कांग्रेस की परंपरा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने व्यंग्य करते हुए कहा कि मुझे इसमें कोई आश्चर्य नहीं है यह तो संस्कार की बात है। कांग्रेस में अपने नेताओं को गालियां देना पुरानी परंपरा है। इसमें कोई खास बात नहीं है। वहीं इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा भी कांग्रेस पर तंज कस चुके हैं। खासकर हरीश चौधरी द्वारा बीजेपी के स्लीपर सेल को लेकर। यहां तक सलाह दी है कि दिग्विजय सिंह को जनसुनवाई में शिकायत करना चाहिए। बीजेपी की सरकार वह इस ऑडियो की पूरी जांच कर सत्यता सामने ला देगी।



Source link