MS Dhoni IPL 2026: एमएस धोनी अभी आईपीएल से संन्यास नहीं लेने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने एक और सीजन खेलने की हुंकार भर ली है. जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी आईपीएल 2026 में धमाका करने के लिए तैयार हैं. इस बात की पुष्टि खुद फ्रेंचाइजी की ओर से की गई है. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है, ‘एमएस ने हमें बताया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे.’ आईपीएल 2026 से पहले यह माही फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.
इस बार भी तहलका मचाने को तैयार ‘थाला’