मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी के दौरान बाघ शावकों के वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ जंगल के रास्तों पर घूमती और खेलती नजर आ रही है।
.
यह घटना कान्हा के खटिया बफर जोन की है। नाइट सफारी पर गए पर्यटकों को यह दृश्य देखने को मिला। पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी के दौरान बाघों या उनके शावकों का दिखना एक दुर्लभ अनुभव माना जाता है।
