खरगोन में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कल (शनिवार) को 11 KV रहीमपुरा फीडर लाइन का मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक इस फीडर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी।
.
शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती की समय सीमा बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है। इस अवधि में रहीमपुरा क्षेत्र सहित औद्योगिक इकाइयों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
रहीमपुरा फीडर के मेंटेनेंस से सूर्या पाइप, बर्फ कारखाना, अजय ऑयल मिल, मनोहर ऑयल मिल, आस्थाग्राम, जियो टावर, देवली रोड, रहीमपुरा, सूतमिल, बालाजी जिनिंग, पोहा उद्योग, रघुवंशी दाल मिल, न्यू वैष्णवी कॉलेज, टायर वाला, नायरा पेट्रोल पंप एरिया, प्रहलाद जिनिंग और लॉ कॉलेज क्षेत्र का बिजली प्रदाय बंद रहेगा।