ग्वालियर सहित देशभर में 7 नवंबर शुक्रवार को राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। ग्वालियर जिले का मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से बाल भवन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सि
.
समारोह के दौरान राष्ट्रगीत का गायन किया जाएगा और स्वदेशी का संकल्प लिया जाएगा। अतिथियों के उद्बोधन भी होंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने नागरिकों से इस राष्ट्रीय महत्व के आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।
“वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए, 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्ष भर विविध गतिविधियां चार चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर 2025 तक, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) तक, तृतीय चरण 7 से 14 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तक और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा।