जॉब & एजुकेशन बुलेटिन-NCERT गणित की किताब में ‘ब्रह्मस्फुटसिद्धांत’: INS इक्षक नौसेना में शामिल, राष्‍ट्रगीत पर डाकटिकट जारी; सरकारी टीचर की 7759 वैकेंसी निकलीं

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन-NCERT गणित की किताब में ‘ब्रह्मस्फुटसिद्धांत’:  INS इक्षक नौसेना में शामिल, राष्‍ट्रगीत पर डाकटिकट जारी; सरकारी टीचर की 7759 वैकेंसी निकलीं


  • Hindi News
  • Career
  • Rajasthan Has 7,759 Teacher Vacancies; Jharkhand SSC Has 1,733 Vacancies; NCERT Includes Indian Mathematicians In Its Textbooks.

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात झारखंड SSC में वार्डर और राजस्थान में सरकारी टीचर की भर्ती के आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी राष्ट्र गीत पर डाक टिकट जारी करने और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित के निधन समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात JNU स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन का रिजल्ट घोषित होने और NCERT में 7वीं की नई किताबों में भारतीय गणितज्ञ के शामिल होने की।

करेंट अफेयर्स

1. पीएम मोदी ने राष्ट्र गीत पर डाक टिकट, सिक्का जारी किया

7 नवंबर को पीएम मोदी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पीएम ने राष्ट्र गीत के 150 साल पूरे होने के मौके पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

पीएम ने राष्ट्र गीत के 150 साल पूरे होने के मौके पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

  • पीएम ने वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम में भी भाग लिया।
  • ये कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ।

2. बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन

6 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का मुंबई में निधन हो गया। वे 71 साल की थीं।

उन्होंने 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।

उन्होंने 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।

  • उन्हें 1975 की फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर, तू ही किनारा’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
  • वे एक संगीत से जुड़े परिवार से थीं। वे शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं।

3. INS इक्षक नौसेना में शामिल हुआ

6 नवंबर को INS इक्षक को कोच्चि में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

ये सर्वे वेसल लार्ज (SVL) कैटेगरी का तीसरा शिप है।

ये सर्वे वेसल लार्ज (SVL) कैटेगरी का तीसरा शिप है।

  • इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की।
  • ये 80% स्वदेशी तकनीक से बना है और गहरे समुद्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वे करने में सक्षम होगा।

4. पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने नॉर्मल टीम में जगह बनाई

6 नवंबर को पैरा तीरंदाज शीतल देवी, सक्षम टीम के लिए क्‍वालिफाई होने वाली पहली दिव्‍यांग एथलीट बनी हैं।

जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय दिव्यांग शीतल, कंपाउंड महिला वर्ग में भारत के लिए खेलेंगी।

जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय दिव्यांग शीतल, कंपाउंड महिला वर्ग में भारत के लिए खेलेंगी।

  • शीतल ने 60 से ज्यादा सक्षम तीरंदाजों के बीच हुए इस कॉम्पिटिशन में जगह बनाई।
  • उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिक्स्ड टीम कंपाउंड में कांस्य जीता था।

टॉप जॉब्स

1. राजस्थान में टीचर की वैकेंसी

कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 17 से 21 जनवरी 2026 तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

2. झारखंड SSC में भर्ती शुरू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वार्डर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज से कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवार 10 दिसंबर 2025 की रात 12 बजे तक फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। 11 से 13 दिसंबर 2025 तक आवेदन में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. JNU स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन का रिजल्ट घोषित

6 नवंबर को देर शाम JNU स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन का रिजल्ट घोषित हुआ।

सभी चार पदों पर लेफ्ट यूनिटी की जीत हुई है।

सभी चार पदों पर लेफ्ट यूनिटी की जीत हुई है।

लेफ्ट यूनिटी पैनल से AISA की उम्मीदवार अदिति मिश्रा JNUSU की प्रेसिडेंट बनीं। वहीं, SFI की परगोपिका बाबू वाइस प्रेसिडेंट, DSF के सुनील यादव जनरल सेक्रेटरी और AISA की दानिश अली जॉइंट सेक्रेटरी बनीं। ये इलेक्शन 4 नवंबर को हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

2. NCERT 7वीं की किताब में भारतीय गणितज्ञ शामिल

NCERT ने कक्षा 7वीं की नई किताबों में गणित के नियम सिखाने के लिए भारतीय गणितज्ञों के योगदान को जोड़ा है। गणित की नई किताब Ganit Prakash 2 में बीजगणित, पूर्णांक जैसे टॉपिक्‍स आचार्य ब्रह्मगुप्त के फॉर्मूले से सिखाए गए हैं।

किताब में संस्कृत ग्रंथों के उदाहरण शामिल किए गए हैं। साथ ही प्राचीन भारतीय गणितज्ञों से संबंधित सवाल और प्राचीन भारतीय ग्रंथ ‘ब्रह्मस्फुटसिद्धांत’ को भी किताब में जगह दी गई है। NCERT डायरेक्‍टर दिनेश सकलानी का कहना है कि इसका उद्देश्‍य बच्‍चों को सही इतिहास सिखाना है। पूरी खबर पढ़ें…

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं…



Source link