धान न बिकने पर किसानों ने किया प्रदर्शन: गोहद मंडी में फामर्स ने कहा- व्यापारियों की मनमानी, प्रशासन ने साधी चुप्पी – Bhind News

धान न बिकने पर किसानों ने किया प्रदर्शन:  गोहद मंडी में फामर्स ने कहा- व्यापारियों की मनमानी, प्रशासन ने साधी चुप्पी – Bhind News


भिंड जिले की गोहद मंडी में बीते आठ दिनों से धान की खरीदी का इंतजार कर रहे किसानों का सब्र आखिर टूट गया। व्यापारियों ने धान नहीं खरीदे जाने से नाराज किसानों ने शनिवार को हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और मंडी अधिकारी मौके प

.

प्रकृति की मार झेल चुके किसान अब प्रशासनिक लापरवाही से भी परेशान हैं। भिण्ड जिले की गोहद मंडी में सैकड़ों किसान अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे थे, लेकिन व्यापारियों द्वारा खरीदी नहीं की जा रही थी। किसान लगातार आठ दिनों से मंडी में अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रुके हुए हैं, फिर भी उनकी फसल का तौल नहीं हो पा रहा है।

किसानों का आरोप है कि व्यापारी जानबूझकर धान की कीमतें घटा रहे हैं और मंडी कर्मचारियों व अधिकारियों की निगरानी न होने से मनमानी कर रहे हैं। कई किसानों को खरीदी की पर्ची तो दे दी गई, लेकिन उसके बाद भी उनका तौल नहीं कराया गया। इससे नाराज किसानों ने मंडी परिसर के बाहर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि “प्रशासन और मंडी प्रबंधन किसानों की सुनने को तैयार नहीं हैं। व्यापारी बहुत कम दाम दे रहे हैं, जिससे लागत भी नहीं निकल पा रही।” वहीं किसान सावंत सिंह ने कहा कि “हम दो-दो दिन से ट्रैक्टर लेकर मंडी में खड़े हैं, लेकिन अभी तक धान की बिक्री नहीं हो पाई है। अब सभी किसान आक्रोशित हैं।”

गोहद मंडी में किसानों ने प्रदर्शन किया।

इस पूरे मामले में मंडी सचिव पंजाब सिंह जाटव ने कहा कि यहां जो धान की खरीदी हो रही है, वह व्यापारी बिजोलिया के माध्यम से होती है। बड़े व्यापारियों की डिमांड के अनुसार ही खरीदी की जाती है। इस बार धान की क्वालिटी कमजोर होने के कारण राइस मिल संचालक सीमित मात्रा में ही धान ले रहे हैं।

प्रतिदिन करीब 500 से 1000 ट्रॉली धान मंडी में पहुंच रही है, जबकि खरीदी सिर्फ 100 से 200 ट्रॉली की हो पा रही है, जिससे दबाव बना हुआ है।

किसानों द्वारा आक्रोश व्यक्त किए जाने के दौरान व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे गोहद थाने में पदस्थ एसआई आशीष यादव ने मौजूद लोगों को हटाने का प्रयास किया और कहा कि मैं बार-बार निवेदन कर रहा हूं कि मान जाओ, यद्यपि नहीं माने तो सभी पर मुकदमा दर्ज कर दूंगा।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने कहा कि “कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जाम लगाए जाने के लिए किसानों को उकसाया जा रहा था, इसलिए व्यवस्था संभालने के दौरान यह बात कही गई थी।

मंडी में विरोध दर्ज कराते हुए किसान

मंडी में विरोध दर्ज कराते हुए किसान



Source link