निवाड़ी के विवेकानंद सभागार में गूंजा वंदे मातरम: विधायक बोले-यह गीत भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक – Niwari News

निवाड़ी के विवेकानंद सभागार में गूंजा वंदे मातरम:  विधायक बोले-यह गीत भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक – Niwari News


निवाड़ी में वंदे मातरम का 150वां स्मरणोत्सव कार्यक्रम में हुआ।

निवाड़ी के विवेकानंद सभागार में वंदे मातरम के 150वें स्मरणोत्सव का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण के सामूहिक गायन से हुआ।

.

विधायक बोले-यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक

इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है।

कलेक्टर जमुना भिड़े ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम उस गीत को याद कर रहे हैं जिसने भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को स्वाभिमान और त्याग का प्रतीक बताया। वक्ताओं ने मातृभूमि के प्रति समर्पण, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों पर जोर दिया।

स्थानीय कलाकारों ने ‘वंदे मातरम’, ‘जननी जन्मभूमि’ गीत गाए

विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे के साथ ‘वंदे मातरम’ के स्वरों पर कदम मिलाते हुए प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने ‘वंदे मातरम’, ‘जननी जन्मभूमि’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विधायक अनिल जैन ने कहा कि यह स्मरणोत्सव नई पीढ़ी को आजादी के संघर्षों और बलिदानों को याद दिलाने की कोशिश है।

कार्यक्रम में सभी ने वंदे मातरम गीत गाया।

मंच पर मुख्य अतिथियों के साथ जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया, जिला उपाध्यक्ष मंगेश रामपुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नापित और निवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार भी मौजूद थे। इस दौरान विधायक अनिल जैन, कलेक्टर जमुना भिड़े और पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link