नीमच कृषि मंडी के बाहर लगा लंबा जाम: सैकड़ों वाहन फंसे; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात – Neemuch News

नीमच कृषि मंडी के बाहर लगा लंबा जाम:  सैकड़ों वाहन फंसे; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात – Neemuch News


नीमच में शुक्रवार को नीमच शहर की पुरानी कृषि उपज मंडी के गेट के बाहर जाम लग गया। इस दौरान शहरवासियों के साथ-साथ मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों के सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस और मंडी कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद शाम 5 बजे तक याताया

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम एक ट्रक के कारण शुरू हुआ था, जो चौकन्ना बालाजी की ओर से बघाना की तरफ जा रहा था। जाम का असर मंडी गेट से चौकन्ना बालाजी रोड पर बड़ी पुलिया तक महसूस किया गया।

पुरानी मंडी के अंदर कार्यालय तक और स्टेशन रोड पर भी मंडी गेट से रेलवे फाटक तक, तथा बघाना जाने वाले मार्ग पर पटरी की पुलिया तक जाम लग गया। इसमें बाइक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, टेंपो और ट्रक सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस और मंडी कर्मचारियों ने हटाया

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस जवान और मंडी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार प्रयास करके जाम को पूरी तरह से खोला।

लोगाें ने बताया कि नीमच कृषि उपज मंडी के बाहर बड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है। पुलिस और मंडी अधिकारियों ने लोगों से कहा कि बड़े वाहनों की गति और मार्ग का ध्यान रखा जाए, ताकि आने वाले समय में इस तरह की परेशानी कम हो सके।

देखें जाम की तस्वीरें



Source link