मोहम्मद इसराइल कटनी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने: 2952 वोटों से जीत दर्ज की, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, आतिशबाजी की – Katni News

मोहम्मद इसराइल कटनी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने:  2952 वोटों से जीत दर्ज की, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, आतिशबाजी की – Katni News


कटनी में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के आंतरिक चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। मोहम्मद इसराइल ने जिलाध्यक्ष पद पर 2952 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर कटनी जिले की कमान संभाली है।

.

युवा कांग्रेस के हाल ही में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चुनाव कराए गए थे। इन चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष, सचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ था।

मोहम्मद इसराइल को सबसे अधिक वोट मिले

कटनी जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें मोहम्मद इसराइल ने सर्वाधिक मत प्राप्त किए। शुक्रवार देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होते ही कटनी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल छा गया।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सैकड़ों की संख्या में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल का बड़वारा के मिशन चौक पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं।

इसके बाद मिशन चौक से परमानंद तिराहे तक विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपने नए जिलाध्यक्ष के प्रति समर्थन और उत्साह व्यक्त किया।

जुलूस के समापन पर, मोहम्मद इसराइल ने नवनियुक्त युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शैलू जायसवाल और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल राजपूत के साथ शहीद परमानंद जी के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पमाला अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर, जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने अपनी जीत का श्रेय युवा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अथक परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं की है जो कटनी जिले में बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन जिले के युवाओं की आवाज बनेगा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।



Source link