युवक ने नशे में दोस्त को मौत के घाट उतारा: अशोकनगर में फरसे से किए कई वार, सिर फटा; अस्पताल में तोड़ा दम – Ashoknagar News

युवक ने नशे में दोस्त को मौत के घाट उतारा:  अशोकनगर में फरसे से किए कई वार, सिर फटा; अस्पताल में तोड़ा दम – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले के मंदसौर मिल इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने युवक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के

.

तीन दिन पहले हुआ था मामूली विवाद मृतक की पहचान मंदसौर मिल निवासी 23 वर्षीय विक्की पुत्र नरेश बाल्मीकि के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई लखन बालू ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उन्हें पड़ोस के एक लड़के ने सूचना दी कि विक्की पर गोलू मीना ने फरसे से हमला किया है। लखन के अनुसार, विक्की और गोलू दोस्त थे, लेकिन तीन दिन पहले ही उनके बीच किसी बात पर मामूली विवाद हुआ था।

शराब पी रहे विक्की पर अचानक किया हमला घटना की रात आरोपी गोलू मीना और मृतक विक्की दोनों शराब के नशे में थे। विक्की मोहल्ले में ही बैठकर शराब पी रहा था, तभी अचानक गोलू मीना वहां आया और उसने पुराने विवाद की खुन्नस में विक्की पर फरसे से हमला कर दिया।

पुरानी खुन्नस में की हत्या, केस दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले हुए विवाद की खुन्नस में यह हमला किया। हमले में विक्की गंभीर घायल हुआ था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी गोलू मीना के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं इस इलाके में वारदातें दरअसल, मंदसौर मिल क्षेत्र में पहले भी हत्या जैसी गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। बताया जाता है कि यहां बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोग बसे हुए हैं, जिसके कारण आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।



Source link