राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ: भिंड में सामूहिक गायन में बिगड़ी लय-ताल, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला एक घंटा देरी से पहुंचे – Bhind News

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ:  भिंड में सामूहिक गायन में बिगड़ी लय-ताल, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला एक घंटा देरी से पहुंचे – Bhind News


राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन करते हुए।

भिंड शहर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय एमजेएस महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार की सुबह राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया गया। जिलेभर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्य

.

मंत्री शुक्ला एक घंटे की देरी से पहुंचे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला आमंत्रित थे, जो लगभग एक घंटे की देरी से स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मंत्री शुक्ला ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ की बधाई दी और कहा कि यह गीत भारत की आत्मा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।

एमजेएस कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा एमजेएस कॉलेज का मैदान इस अवसर पर देशभक्ति के रंगों से सजा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई गई। वहीं, नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी सभी ने देखा और सुना।

कार्यक्रम में अनुपस्थित मुख्य अतिथि मंत्री राकेश शुक्ला।

विधायक बोले- यह नवभारत के संकल्प का प्रतीक है विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम्” स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है और अब यह नवभारत के संकल्प का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि “यह गीत हमें याद दिलाता है कि हमारा राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं, बल्कि संस्कृति, भावनाओं और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम से बना है।” उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस गीत की भावना को जीवन में उतारें और देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।

ये रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, तथा नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने देशभक्ति की भावना से सराबोर माहौल में सामूहिक गायन में भाग लिया।

कार्यक्रम में.शामिल हुए मुख्य अतिथि मंत्री राकेश शुक्ला।

कार्यक्रम में.शामिल हुए मुख्य अतिथि मंत्री राकेश शुक्ला।

कार्यक्रम में शामिल स्थानीय लोग।

कार्यक्रम में शामिल स्थानीय लोग।



Source link