मन्दसौर जिले के सीतामऊ में लदुना स्थित वक्फ दरगाह मुसाफिर वली की भूमि को शुक्रवार शाम अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश जिला वक्फ बोर्ड कमेटी ने प्रशासनिक सहयोग से की।
.
यह भूमि सर्वे क्रमांक 823, 824, 825 और 827 पर वक्फ दरगाह मुसाफिर वली के अधिपत्य में दर्ज है। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, छह व्यक्तियों ने इस भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर रखा था, जो वक्फ अधिनियम के तहत गैरकानूनी था।
वक्फ कमेटी ने इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही पूरी होने के बाद, भूमि को पुनः वक्फ दरगाह के नियंत्रण में सौंप दिया गया है। वक्फ बोर्ड ने बताया कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐसी अवैध कब्जेदारी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


