वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर बोले जिलाध्यक्ष: कांग्रेस ने गीत की आत्मा छीनी; मुख्य वक्ता ने कहा- जिन्ना के कहने पर नेहरू ने दो छंद हटाए – Guna News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर बोले जिलाध्यक्ष:  कांग्रेस ने गीत की आत्मा छीनी; मुख्य वक्ता ने कहा- जिन्ना के कहने पर नेहरू ने दो छंद हटाए – Guna News


कार्यकम में उपस्थित भाजपा नेता।

गुना में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला पंचायत विश्राम गृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 193

.

जिलाध्यक्ष ने बताया भावनाओं का प्रतीक मुख्य कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के अलावा विधायक पन्नालाल शाक्य और नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता उपस्थित रहीं। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा, “आज हम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों का जश्न मना रहे हैं। यह गीत सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि भावनाएं हैं, जो हमारी आत्मा में गहराई तक बसी हुई हैं। हर मुश्किल में हमें एक करता है और हर जीत पर सिर ऊंचा उठाने का साहस देता है।”

मुख्य वक्ता को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

‘तुष्टिकरण’ के नाम पर हटाए गए छंद सिकरवार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “1937 में कांग्रेस ने ‘तुष्टिकरण’ के नाम पर इसके दो मूल छंद हटा दिए थे। वही छंद जो भारतमाता की दिव्य शक्ति का प्रतीक थे। देशभक्ति की ज्योति को ‘तुष्टीकरण’ के पर्दे में ढक दिया गया।”

जवाहरलाल नेहरू ने दो भागों में बांटा: डॉ. चतुर्वेदी मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. सतीश चतुर्वेदी ने वंदे मातरम् गीत के इतिहास और उसके शाब्दिक अर्थ पर विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि, “ये गीत स्वाधीनता संग्राम में देश भक्तों के लिए कंठहार बन गया था और भावनात्मक एकता का प्रतीक बन गया था। जिन्ना के कहने पर तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू ने इसे दो भागों में बांट दिया था।” उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए श्रद्धा और गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ता मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में पूरा वंदे मातरम् गीत गाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संयोजक ओम प्रकाश नरवरिया ने किया और अंत में आभार जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश अहिरवार ने व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link