वर्ल्ड कप विजेता क्रांति सिंह गौड़ आज छतरपुर आएंगी: खजुराहो से घुवारा तक जगह-जगह स्वागत की तैयारी, नगर पंचायत करेगी तुलादान सम्मान – Chhatarpur (MP) News

वर्ल्ड कप विजेता क्रांति सिंह गौड़ आज छतरपुर आएंगी:  खजुराहो से घुवारा तक जगह-जगह स्वागत की तैयारी, नगर पंचायत करेगी तुलादान सम्मान – Chhatarpur (MP) News



भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी क्रांति सिंह गौड़ वर्ल्ड कप जीतने के बाद आज (शुक्रवार) पहली बार अपने गृह जिले छतरपुर पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक स्वागत की विशेष तैयारियां क

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रांति सिंह गौड़ सुबह 11:30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वे 12:45 बजे छतरपुर आएंगी। यहां उनका स्वागत कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बगौता शाखा और एसीसी सीमेंट कार्यालय में किया जाएगा।

इसके बाद कृष्णा यूनिवर्सिटी छतरपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित होगा, जहां छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। दोपहर करीब 2:20 बजे क्रांति सिंह गुलगंज पहुंचेंगी। यहां वे चौपरिया सरकार मंदिर में दर्शन करेंगी, जिसके बाद शशिकांत अग्निहोत्री के फार्म हाउस में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

बंधा तिगड्डा और टोल प्लाजा पर रजऊ राजा और स्थानीय नागरिक उनका फूल-मालाओं से स्वागत करेंगे। इसके बाद वे 3:10 बजे बड़ा मलहरा पहुंचेंगी, जहां कृष्णा ढाबा, एसडीएम कार्यालय, किशन फर्नीचर समूह, हरशिल अग्रवाल और मोनू देवड़िया सहित कई संगठनों द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।

शाम 4:20 बजे क्रांति सिंह गौड़ अपने गृह नगर घुवारा पहुंचेंगी। यहां नगर पंचायत द्वारा भव्य तुलादान समारोह और स्वागत जुलूस का आयोजन किया गया है। अंत में वे सागर रोड स्थित अपने निवास (वार्ड नंबर 09) जाएंगी, जहां क्षेत्रवासी उनका अभिनंदन करेंगे।

जिले के खेल प्रेमी और युवा वर्ग उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनका स्वागत करने को उत्सुक हैं।



Source link