सिंगरौली नगर पालिका निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी घटक) के तहत निर्मित ईडब्ल्यूएस आवासों में अनियमितताओं के मामलों को गंभीरता से लिया है। निगम आयुक्त सविता प्रधान ने ऐसे हितग्राहियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिन्होंन
.
एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
आयुक्त प्रधान ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी आवासों की विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के आधार पर, नियम उल्लंघन करने वाले हितग्राहियों के आवास निरस्त किए जा सकते हैं और उनसे ली गई राशि को राजसात करने की कार्रवाई की जा सकती है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। आवास का किराये पर देना या लंबे समय तक खाली रखना योजना के उद्देश्यों के खिलाफ है।
अधिकारियों ने बताया कि वे अब घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे कि आवंटित हितग्राही अपने आवास में वास्तव में निवास कर रहे हैं या नहीं। निगम ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाएगी।