सिवनी में ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत: नातिन गंभीर घायल, गंगा पूजन में जा रहे थे तीनों; जैतपुर कलां के पास हादसा – Seoni News

सिवनी में ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:  नातिन गंभीर घायल, गंगा पूजन में जा रहे थे तीनों; जैतपुर कलां के पास हादसा – Seoni News


सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 5 वर्षीय नातिन घायल हो गई। संगई से जैतपुरकलां के बीच उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

.

जानकारी के अनुसार, जिले के आगरी निवासी फागलाल मसराम (55) और उनकी पत्नी जगती बाई (45) अपनी नातिन कुमारी कोसवी (5) के साथ शुक्रवार को ग्राम मढ़ई में गंगा पूजन में शामिल होने जा रहे थे। इसके बाद देर शाम संगई से जैतपुर कलां के बीच उनकी बाइक (एमपी22एमई4389) को पीछे से आ रहे एक ट्रक (एमएच40एके0246) ने टक्कर मार दी।

पति की मौके पर मौत, पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना पर लखनवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में फागलाल मसराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगती बाई ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वहीं उनकी नातिन कुमारी कोसवी पिता अतुल मरकाम घायल हाे गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी चंद्रकिशोर सिरामे ने बताया

QuoteImage

दुर्घटना करने वाले ट्रक (एमएच40एके0246) को थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

QuoteImage



Source link