6 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार: सागर के बंडा रोड पर बेचने की फिराक में खड़े थे, दोनों पर पहले से कई केस दर्ज – Sagar News

6 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:  सागर के बंडा रोड पर बेचने की फिराक में खड़े थे, दोनों पर पहले से कई केस दर्ज – Sagar News



शराब और चाकू के साथ पकड़े दो आरोपी।

सागर की बहेरिया थाना पुलिस ने 6 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो चाकू बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने लाकर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

.

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंडा रोड स्थित राजा ढाबा और होटल शुभानी के बीच सुनसान स्थान पर दो व्यक्ति बोरे में अवैध शराब रखकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम साहिल (24) उर्फ सोहिल पिता राशिद ढपाली, सिराज उर्फ अक्का (22) पिता जमील मकरानी बताया। आरोपियों के पास से दो सफेद बोरे में रखी 6 पेटी अवैध शराब पावर जिन व पावर व्हिस्की बरामद की गई। साथ ही तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से दो तेजधार वाले चाकू जब्त हुए। चाकू और शराब जब्त होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने लेकर पहुंची। जहां शराब की जब्ती बनाकर आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।

आपराधिक प्रवृत्ति के हैं आरोपी

बहेरिया थाना के सउनि देवेंद्र दुबे ने बताया कि कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी साहिल के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, कटरबाजी, मारपीट, गौकशी संबंधी 5 अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपी सिराज मकरानी के खिलाफ कैंट थाने में आर्म्स एक्ट, कटरबाजी, मारपीट, गौकशी और अवैध शराब संबंधी 6 अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link