Last Updated:
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में 7 साल का अनय गौतम अपनी बुद्धिमता से सबको चौंका रहा है. उसे चार भाषाओं के अल्फाबेट, अमेरिका के 50 राज्यों के नाम और 25 तक के टेबल याद हैं. फिजिक्स के डायग्राम तक हूबहू बना लेता है. विशेषज्ञों के अनुसार, अनय एक ‘गिफ्टेड चाइल्ड’ है, जिसका आईक्यू सामान्य बच्चों से काफी अधिक है.
Sagar News: 7 साल की उम्र में बच्चा ज्यादा से ज्यादा नाम लिखना एबीसीडी पढ़ना सीख पाता है लेकिन सागर के अनय कुछ अलग हैं, क्योंकि 7 साल की उम्र में वह चार भाषाओं में अल्फाबेट लिखने पढ़ने लगे हैं, भारत के सभी राज्यों के अलावा अमेरिका के भी 50 राज्यों के नाम याद हैं, इन्हें 25 तक टेबल आती है, यह दूसरे देशों के फ्लैग देखकर कंट्री का नाम बता देते हैं. पजल को देखते ही देखते कंप्लीट कर लेते हैं पिता के द्वारा बोर्ड पर बनाए जाने वाली फिजिक्स के डायग्राम डेरिवेशन हूबहू उतार देते हैं. इनका कैचिंग पॉवर जबरदस्त है एक या दो बार में कोई भी चीज बताने पर लंबे समय तक याद रहती है, लेकिन अब इनकी एक्टिविटी पर ध्यान भी देना होता है. जिन लोगों को इस बच्चे के बारे में पता है भी तो इस सुपर कंप्यूटर कहते हैं.
यह 7 साल का बच्चा भी आम बच्चों की तरह ही है लेकिन इसके गजब दिमाग को देखते हुए ऐसे गिफ्टेड चाइल्ड की कैटेगरी में रखा जाता है, जिनका आईक्यू लेवल सामान्य से बहुत हाई होता है. इसका अंदाज आप ऐसे भी लगा सकते हैं की अनय को हिंदी अंग्रेजी के अलावा ग्रीक, मंगोलियन और अरेबिक अल्फाबेट भी आते हैं. 2 से 3 अंकों वाले सवाल भी जल्दी हल कर लेता है.
अनय की मां दीक्षा गौतम बताती हैं कि “जब अनय 5 साल का था तब भाई कुछ-कुछ भाषाएं दीवारों पर लिखा करता था तो हम लोगों को समझ नहीं आता था, लेकिन जब यह स्कूल जाने लगा तो स्पेशल एजुकेटर दीपक ठाकुर ने बताया कि यह बच्चा कुछ अलग है. नॉर्मल बच्चों से इसका आईक्यू लेवल ज्यादा है और उनकी ही वजह से बच्चों में इंप्रूवमेंट आया क्योंकि पहले यह उधम करता था. इसका कैचिंग पॉवर बचपन से ही बहुत स्ट्रॉन्ग है.
अनय के पिता अखिलेश गौतम गवर्नमेंट स्कूल में फिजिक्स की शिक्षक है और अपने मोती नगर पर स्थित घर में भी बच्चों को कोचिंग पढ़ाते हैं. अखिलेश बताते है कि मैंने देखा कि जब मैं घर पर 12वीं के बच्चों को पढ़ाता था और बोर्ड पर कोई भी डेरिवेशन हल करता था, तो मैंने कई बार देखा कि मेरा किया हुआ डेरिवेशन अनय ज्यों का त्यों बोर्ड पर कर देता था. हालांकि मैं इसे सामान्य मानता था.
स्पेशल एजुकेटर दीपक ठाकुर से हुई और उन्होंने बताया कि असल में अनय गिफ्टेड चाइल्ड है और सामान्य बच्चे से इसका आईक्यू लेवल, मेमोरी और एक्टिविटी ज्यादा है.” एक अभिभावक के तौर पर अखिलेश बताते हैं कि “हमें अनय को अन्य बच्चों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना होता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें