असंभव: 10 छक्के… 16 चौके और 172 रन, इस बल्लेबाज ने खेली T20I इतिहास की सबसे बड़ी पारी, गिड़गिड़ाते नजर आए गेंदबाज

असंभव: 10 छक्के… 16 चौके और 172 रन, इस बल्लेबाज ने खेली T20I इतिहास की सबसे बड़ी पारी, गिड़गिड़ाते नजर आए गेंदबाज


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार एक खूंखार बल्लेबाज ने 172 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसने पूरी दुनिया के होश उड़ाकर रख दिए. एक टी20 इंटरनेशनल मैच में हर टीम को खेलने के लिए केवल 120 गेंदें ही मिलती हैं. ऐसे में एक बल्लेबाज का 172 रन बनाना किसी अजूबे से कम नहीं है. दुनिया में एक खूंखार बल्लेबाज ऐसा है, जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार 172 रन की पारी खेलने का असंभव सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. क्रिकेट के मैदान पर इस बल्लेबाज के तूफान में बड़े से बड़े गेंदबाज उड़ते हुए नजर आए.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार असंभव सा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस बल्लेबाज के चौके और छक्कों की बरसात के सामने मैदान पर फील्डिंग कर रहे विरोधी टीम के खिलाड़ी महज दर्शक बनकर ही रह गए. इस खूंखार बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 47 गेंदों में शतक जड़कर तहलका भी मचा दिया. यह महान क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया को 2021 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एरॉन फिंच हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. एरॉन फिंच ने 3 जुलाई 2018 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल 76 गेंदों पर 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

Add Zee News as a Preferred Source


इस बल्लेबाज ने खेली T20I इतिहास की सबसे बड़ी पारी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार यह असंभव सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. एरॉन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 226.31 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए केवल 76 गेंदों पर 172 रन ठोक डाले. एरॉन फिंच ने इस दौरान 16 चौके और 10 छक्के उड़ाए. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 172 रन किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. न तो टी20 क्रिकेट और न ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज एरॉन फिंच के 172 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को अभी तक तोड़ पाया है. आने वाले समय में भी शायद दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगा.

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 229 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 76 गेंदों पर 172 रनों की पारी खेली. एरॉन फिंच के अलावा डार्सी शॉर्ट ने 42 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. डार्सी शॉर्ट ने 3 चौके और 2 छक्के उड़ाए. ऑस्ट्रेलिया की पारी में कुल 19 चौके और 12 छक्के लगे.

ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन से जीत लिया मैच

ऑस्ट्रेलिया के दिए 230 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 129 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 100 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी एरॉन फिंच के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 172 रन बनाए हैं. एरॉन फिंच ने 103 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 34.28 की औसत से 3120 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. एरॉन फिंच ने फरवरी 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

ऑस्ट्रेलिया को साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया

एरॉन फिंच ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था. एरॉन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 टेस्ट, 146 वनडे और 103 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. एरॉन फिंच ने टेस्ट में 278 रन, वनडे में 5406 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3120 रन बनाए हैं. एरॉन फिंच को डेविड वॉर्नर के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक और विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता था.



Source link