आलीराजपुर की दो बेटियां एमपीएससी परीक्षा में पास: सोनू कनेश डीएसपी बनीं, मनीषा विकासखंड अधिकारी के पद पर नियुक्ति – alirajpur News

आलीराजपुर की दो बेटियां एमपीएससी परीक्षा में पास:  सोनू कनेश डीएसपी बनीं, मनीषा विकासखंड अधिकारी के पद पर नियुक्ति – alirajpur News


सोनू कनेश डीएसपी पद के लिए चयनित हुईं हैं।

आलीराजपुर जिले के लिए शनिवार का दिन खुशी लेकर आया। जिले की दो बेटियों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। इनमें से एक डीएसपी और दूसरी विकासखंड अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। इस सफलता से परिजनों और पू

.

जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से गांव राम सिंह की चौकी की एक किसान बेटी सोनू कनेश डीएसपी पद के लिए चयनित हुई है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

मनीषा विकासखंड अधिकारी बनीं

वहीं, ग्राम छोटा इटारा के रावत परिवार में जन्मी मनीषा ने विकासखंड अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। उन्होंने अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। मनीषा के पिता अजमेर सिंह रावत एडवोकेट है।

मनीषा ने विकासखंड अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है।

आदिवासी बहुल क्षेत्र की इन बेटियों ने एक बार फिर परिश्रम का परचम लहराया है। किसान और मजदूर परिवारों से आने वाली इन बेटियों ने गांव की पगडंडियों के बीच पली-बढ़ीं और पढ़ाई-खेलकूद के साथ यह मुकाम हासिल कर गांव, शहर और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

हालांकि दोनों बेटियां अभी अपने गांव में मौजूद नहीं हैं, लेकिन परिजनों को सूचना मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी इस नियुक्ति पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, जोबट विधायक सेना पटेल, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश, नितेश अलावा और आकाश जिला अध्यक्ष भंगूसिंह तोमर सहित कई व्यक्तियों और परिजनों ने शुभकामनाएं दी हैं।



Source link