ओलंपिक 2028 से पाकिस्तान का पत्ता कट! भारत को जगह बनाने के लिए क्या करना होगा

ओलंपिक 2028 से पाकिस्तान का पत्ता कट! भारत को जगह बनाने के लिए क्या करना होगा


Last Updated:

क्रिकेट 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में लौटेगा, पुरुष और महिला टी20 में छह-छह टीमें खेलेंगी. आईसीसी ने क्वालीफिकेशन का नया प्लान बनाया है. भारत और पाकिस्तान में से एक ही टीम जाएगी.

ओलंपिक 2028 में एशिया की एक ही टीम जगह बनाने में कामयाब होगी

नई दिल्ली. क्रिकेट ओलंपिक में वापसी करने के लिए तैयार है. 2028 में लॉस एंजिल्स में तमाम फैंस को इसका मजा उठाने का मौका मिलेगा. बैट और बॉल की ये जंग एक सदी से अधिक समय बाद ओलंपिक दोबारा देखने को मिलेगी. आखिरी बार इसे 1900 में पेरिस खेलों में खेला गया था. ओलंपिक में 6-6 पुरुष और इतनी ही महिला टीमें खेलेंगी. इसमें जगह बनाने के लिए लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने योजना तैयार कर ली है. आईसीसी ने इस इवेंट के लिए टीमें कैसे क्वालीफाई करेंगी इसको लेकर प्लान बनाया है.

हाल ही में दुबई में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ने पुष्टि की कि प्रत्येक क्षेत्र या महाद्वीप को ओलंपिक में एक टीम भेजने का मौका मिलेगा. छठी और आखिरी स्थान का फैसला एक ग्लोबल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए किया जाएगा. एशिया कप सिर्फ एक टीम को अगर ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा तो भारत और पाकिस्तान में से एक ही टीम जगह बनाने में कामयाब होगी.

ओलंपिक के लिए टीमों की क्वालीफिकेशन स्थिति

पहले आईसीसी ने केवल आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग की टॉप छह टीमों को शामिल करने की योजना बनाई थी. लेकिन अब उस विचार को छोड़ दिया गया है. नई क्वालीफिकेशन प्रणाली को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दुनिया के सभी हिस्सों की टीमों को क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी के लिए एक समान अवसर मिल सके.

दुबई में बैठक का हिस्सा रहे एक अनुभवी प्रशासक ने टीओआई को बताया, “टीमों की भागीदारी के बारे में चर्चाएं हुई और यह तय किया गया है कि छह टीमें प्रत्येक क्षेत्र/महाद्वीप की टॉप रैंक वाली टीम से आएंगी. छठी टीम ग्लोबल क्वालीफायर से आएगी. आईसीसी द्वारा डिटेल समय पर शेयर किया जाएगा, लेकिन रोडमैप लगभग तय हो चुका है.”

इसका मतलब है कि मौजूदा रैंकिंग के आधार पर एशिया से भारत, ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से इंग्लैंड और अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका क्वालीफाई करते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका, मेजबान के रूप में, या अमेरिका या वेस्टइंडीज स्थान लेता है. वैश्विक क्वालीफायर के डिटेल जल्द ही ग्लोबल क्रिकेट बॉडी द्वारा साझा किए जाने की संभावना है.

क्या भारत ओलंपिक में पाकिस्तान का सामना करेगा?

संभावना है कि भारत और पाकिस्तान 2028 ओलंपिक में एक-दूसरे का सामना नहीं करेंगे, क्योंकि वैश्विक क्वालीफायर के डिटेल अभी तक पता नहीं हैं. बैठक के बाद बयान में आईसीसी ने महिला क्रिकेट की सफलता का उल्लेख किया और ओलंपिक खेलों पर एक अपडेट भी शेयर किया.

आईसीसी ने एक मीडिया रिलीज में कहा, “बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के साथ आईसीसी की चल रही भागीदारी की समीक्षा की. क्रिकेट वैश्विक मल्टीस्पोर्ट परिदृश्य में अपनी पहचान गहरी कर रहा है. 2028 ओलंपिक में पुरुषों और महिलाओं के टी20 इवेंट में प्रत्येक में छह टीमें होंगी, जिसमें कुल 28 मैच शामिल होंगे.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

ओलंपिक 2028 से पाकिस्तान का पत्ता कट! भारत को जगह बनाने के लिए क्या करना होगा



Source link