खरगोन जिले के सेगांव क्षेत्र में एक पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 5 वर्षीय बच्ची आरोही की मौके पर मौत हो गई।
.
यह घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के धावल्याबावड़ी फाटे के मोड़ पर हुई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
धावल्याबावड़ी निवासी प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया कि वे दिनभर खेत में मक्का की फसल निकालने के बाद रात को घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास फाटे के मोड़ पर यह हादसा हुआ।
सुनील के अनुसार, पिकअप ड्राइवर पीछे से टक्कर मारकर भाग गया। बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल के पैर में फ्रैक्चर आया है। उसे अस्पताल भेजा गया है।
