गुर्जर समाज ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा: सोशल मीडिया पर लगे आरोपों का किया विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग – shajapur (MP) News

गुर्जर समाज ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा:  सोशल मीडिया पर लगे आरोपों का किया विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग – shajapur (MP) News


शाजापुर में शनिवार को गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के नाम एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान को दोपहर करीब 2 बजे दिया

.

ज्ञापन में समाजजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गुर्जर समाज के युवकों के नाम असत्य रूप से जोड़े जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। गुर्जर समाज ने बताया कि वायरल वीडियो में शाजापुर निवासी सुरेंद्र उर्फ कांतु सर्राफ ने आरोप लगाया है कि समाज के कमल सिंह और भगवान सिंह गुर्जर ने गुंडे भेजकर उसके साथ मारपीट की।

समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया। उनके अनुसार, कमल सिंह और भगवान सिंह गुर्जर घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे। समाज ने यह भी कहा कि सुरेंद्र सर्राफ के खिलाफ पूर्व में कमल सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके कारण वह पुरानी रंजिश के चलते ये झूठे आरोप लगा रहा है। समाजजनों का कहना है कि इस वीडियो के कारण पूरे गुर्जर समाज की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्यता उजागर करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज के लोग रैली और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



Source link