पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर 9 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित राष्ट्रीय महारैली में भाग लेने के लिए दतिया जिले के करीब 200 शिक्षक-शिक्षिकाएं शुक्रवार की रात दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस रैली का आयोजन ऑल इंडिया एनपीएस एम्प
.
OPS बहाली तक जारी रहेगी लड़ाई संघ के जिलाध्यक्ष साबर सिंह दांगी ने बताया कि यह रैली नई पेंशन योजना (NPS) का विरोध और पुरानी पेंशन योजना की पुनः बहाली की मांग के समर्थन में की जा रही है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है, इसलिए OPS की बहाली जरूरी है। दतिया से शिक्षकों का दल 7 नवम्बर की रात दक्षिण एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों से दिल्ली रवाना हुआ है। जिलाध्यक्ष दांगी ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के भविष्य और सम्मान की है, जिसे हर हाल में जीता जाएगा।