निगम के बिजली खर्च ने बढ़ाई चिंता, एजेंसी ऑडिट करेगी, दिन में लाइटें बंद कराएंगे कर्मी – Sagar News

निगम के बिजली खर्च ने बढ़ाई चिंता, एजेंसी ऑडिट करेगी, दिन में लाइटें बंद कराएंगे कर्मी – Sagar News


महापौर कक्ष में महापौर संगीता सुशील तिवारी व बिजली एवं यांत्रिकी विभाग के प्रभारी एमआईसी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर ने नगर निगम के बिजली एवं यांत्रिकी विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि नगर निगम के बढ़ते बिजली खर्चों और हो रहे अनावश्यक खर्च

.

इसके लिए निविदा से दरें तय की गईं। शहर की बिजली व्यवस्था के जिम्मेदार के रूप में एमपीईबी, स्मार्ट सिटी और नगर निगम के बीच सामंजस्य बनाए रखने निगम की विद्युत विभाग की इंजीनियर आशिमा तिर्की को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके साथ ही 48 वार्डों में सार्वजनिक स्थानों पर दिन में लाइट जलने की निगरानी के लिए 2 कर्मचारी नियुक्त किए हैं। ये 24-24 वार्डों में दिन में घूमकर बिजली अपव्यय पर निगरानी रखेंगे।

यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में सरकार के दिशा निर्देशों के तहत आयु पूरी कर चुके कंडम वाहनों की नीलामी सहित अन्य विभागों को वाहनों की आवश्यकतानुसार सूची बनाने एवं इस पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बैठक में विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के इंजीनियर एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।



Source link