Last Updated:
Ujjain Police Horse Notiboy News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में घोड़े की मौत के बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी गईं. इस दौरान पुलिस विभाग ने नम आंखो से विदाई दी.
Ujjain Police Horse Notiboy News: उज्जैन की धरती ने न जाने कितने वीरों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी निष्ठा, समर्पण और साहस से शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया. लेकिन इस बार यह कहानी किसी इंसान की नहीं, बल्कि एक ऐसे वफादार साथी की है, जिसने पुलिस सेवा में रहते हुए अपने अद्भुत कौशल और निष्ठा से सबका दिल जीत लिया. यह कहानी उज्जैन पुलिस के जांबाज घोड़े “नोटीबॉय” की है जो सिर्फ एक घोड़ा नहीं, बल्कि एक जज़्बा, एक वफादार साथी और एक सच्चा योद्धा था.
महाकाल की सवारी में देता था अपनी सेवा
उज्जैन के इस नोटीबॉय की उम्र 30 साल 9 महीने 5 दिन की उम्र थी. नोटीबॉय उज्जैन पुलिस की घुड़सवार टीम का अहम हिस्सा था. उसने कई बार बाबा महाकाल की सवारी में अपनी सेवा दी और हर बार अपनी अद्भुत चाल, संतुलन और अनुशासन से सबका ध्यान आकर्षित किया. महाकाल की सवारी में उसका योगदान पुलिस बल की गर्व का विषय रहा. न केवल उज्जैन, बल्कि उसने अपने कौशल से राष्ट्रीय और ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं में भी कई मेडल और गोल्ड मेडल जीते. खासकर हॉर्स जम्पिंग में उसकी फुर्ती और कमांड ने उसे बार-बार विजेता बनाया.
गुरुवार को ली अंतिम विदाई
नोटीबॉय का कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब था. उसके निधन की खबर ने पूरे पुलिस बल और शहर को गमगीन कर दिया. उज्जैन के पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा सहित पूरे पुलिस विभाग ने उसे नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. विधि-विधान से उसको अंतिम विदाई दी गईं. इस दौरान पुलिस जवानों ने उसे सलामी भी दी, जैसा सम्मान किसी सच्चे वीर को दिया जाता है. ठीक वैसा ही सम्मान दिया गया. पुलिस ने माना कि नोटीबॉय भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उसकी यादें, उसका समर्पण और उसकी सेवाएं हमेशा अमर रहेंगी. वह उन गिनती के पशुओं में से एक था, जिसने वर्दीधारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा दी, अनुशासन और वफादारी का प्रतीक बन गया.
कौन था नोटीबॉय?
नोटीबॉय केवल एक घोड़ा नहीं था. वह उज्जैन पुलिस की आन, बान और शान था. उसकी कहानी आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाएगी कि सच्ची सेवा और समर्पण सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव में वह जज़्बा हो सकता है जो अपने कर्म से अमर हो जाए.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें