अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
रतलाम में सैलाना के पूर्व कांग्रेस विधायक लाहलिंग देवदा (70) का शनिवार दोपहर उनके पैतृक गांव छावनी भाभर में अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण शामिल हुए।मुक्तिधाम पर देवदा के बेटे
.
पूर्व विधायक के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने अपने नेता को फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि दी।पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
अपने नेता को फूलों की बारिश कर श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा।
बाइक की टक्कर से घायल हुए थे, वडोदरा में हुआ निधन बता दें कि 5 नवंबर की शाम 6:30 बजे लाहलिंग देवदा अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे।इसी दौरान बाजना की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी।इस हादसे में उनके सिर, चेहरे और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई थीं।
पहले उनका इलाज रतलाम में किया गया, फिर परिजन उन्हें गुजरात के वडोदरा ले गए, जहां शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया।रात में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया और शनिवार दोपहर दो बजे अंतिम यात्रा निकाली गई।
1993-98 में रहे कांग्रेस विधायक लाहलिंग देवदा 1993 से 1998 तक कांग्रेस के शासनकाल में सैलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।वे इलाके के एक लोकप्रिय आदिवासी नेता माने जाते थे और अपने सहज स्वभाव व जनसेवा के लिए जाने जाते थे।

मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।