गुना में आरोन थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें एक आरोपी पर न्यायालय से स्थाई वारंट भी जारी था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज
.
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में जिलेभर में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के नेतृत्व में आरोन थाना प्रभारी SI पंकज कुशवाह व टीम ने दो फरार आरोपियों को दबोचा।
पहला मामला: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार 7 जून 2024 को ग्राम मरेठिया निवासी हनुमत सिंह भील और तोफान सिंह भील ने गांव के ही सुल्तान सिंह भील पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। आरोपियों ने लाठियों, लात-घूंसों से मारपीट की थी। इस मामले में हनुमत सिंह भील लंबे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा मामला: महिला से डर-भय दिखाकर 5.41 लाख रुपए ऐंठने वाला गिरफ्तार 6 सितंबर 2024 को एक महिला ने आरोन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि नेपाल सिंह यादव निवासी ग्राम झाझोन ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन 5.41 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपी तब से फरार था। पुलिस ने मुखबिर की मदद से नेपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
नेपाल सिंह पर चोरी के मामले में भी वारंट जारी था जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नेपाल सिंह पर वर्ष 2020 के चोरी के मामले में न्यायालय आरोन द्वारा जारी स्थाई वारंट भी लंबित था। गिरफ्तारी के बाद इस वारंट में भी कार्रवाई की गई।इस संयुक्त कार्रवाई में एसआई किशोर टोप्पो, आरक्षक सोनू जाट, शुभम यादव, गौरव यादव, और कुलदीप शाक्य की विशेष भूमिका रही।