लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें? अचानक सामने आ गया ICC का ये बड़ा अपडेट

लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें? अचानक सामने आ गया ICC का ये बड़ा अपडेट


साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जा चुका है. क्रिकेट को ग्लोबल लेवल पर पॉपुलर बनाने के मकसद से ये फैसला लिया गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट में महिला और पुरुष वर्ग में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी और मैच टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे. कुल 28 मैच खेले जाएंगे. पेरिस में 1900 में खेले गए ओलंपिक में क्रिकेट शामिल था. ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. 128 साल बाद दूसरी बार क्रिकेट को ओलंपिक का हिस्सा बनाया गया है. ओलंपिक में शामिल होने के बाद क्रिकेट की लोकप्रियता ग्लोबल लेवल पर फुटबॉल और टेनिस के समान हो सकती है.

ओलंपिक में किन टीमों के खेलने को लेकर चर्चा

ICC संभावित व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहा है. अब एक ऐसी व्यवस्था होगी जहां हर रीजन/महाद्वीप की टॉप टीम को चुना जाएगा, और छठी टीम एक ग्लोबल क्वालीफायर के माध्यम से आएगी. दुबई में हुई एक मीटिंग में शामिल एक अनुभवी प्रशासक ने बताया, ‘लॉस एंजिल्स ओलंपिक में टीमों की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई है. मीटिंग में यह तय किया गया है कि टॉप रैंकिंग के जरिए टॉप 5 टीमें हर रीजन/महाद्वीप से ओलंपिक में आएंगी. जबकि छठी टीम एक ग्लोबल क्वालीफायर के माध्यम से आएगी. इस व्यवस्था का मतलब है कि हर रीजन/महाद्वीप की टॉप टीम पहली पांच टीमों में जगह बनाएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source


ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान भिडेंगे या नहीं?

इसका सीधा मतलब है कि मौजूदा रैंकिंग के आधार पर भारत (एशिया से), ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया से), इंग्लैंड (यूरोप से), दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) से क्वालीफाई करेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि मेजबान होने के नाते अमेरिका (अमेरिका) से क्वालीफाई करता है या वेस्टइंडीज यह स्थान हासिल करेगा. ग्लोबल क्वालीफायर का विवरण जल्द ही ICC द्वारा शेयर किए जाने की संभावना है. लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने को न मिलने की प्रबल संभावना है, क्योंकि ग्लोबल क्वालीफायर की डिटेल्स अभी भी साफ नहीं है.

अचानक सामने आ गया ICC का ये बड़ा अपडेट

आईसीसी ने कहा, ‘इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के साथ बोर्ड के जुड़ाव की समीक्षा की गई. क्रिकेट वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति बढ़ा रहा है. इस वजह से ओलंपिक में क्रिकेट को जगह देने के फैसले की सराहना की गई. पुरुष और महिला वर्ग को 90 एथलीट कोटा आवंटित किए गए हैं, जिससे भाग लेने वाले देश 15 खिलाड़ियों की टीम बना सकते हैं. मैच 12 से 29 जुलाई, 2028 तक खेले जाएंगे. महिलाओं का फाइनल 20 जुलाई को जबकि पुरुषों का फाइनल 29 जुलाई को आयोजित होगा.’



Source link