हाईवे पर हादसे, पूर्व सैनिक संगठन का गडकरी काे पत्र: भिंड़ में 20 नवंबर से आंदोलन की तैयारी; संत भी शामिल होंगे – Bhind News

हाईवे पर हादसे, पूर्व सैनिक संगठन का गडकरी काे पत्र:  भिंड़ में 20 नवंबर से आंदोलन की तैयारी; संत भी शामिल होंगे – Bhind News


ग्वालियर-भिंड- इटावा नेशनल हाईवे (NH-719) के निर्माण को लेकर पूर्व सैनिक संगठन और संत समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और निर्माण कार्य में देरी को लेकर इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सि

.

वहीं संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो 20 नवंबर से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

संत कालीदास महाराज ने कहा कि ग्वालियर-भिंड हाईवे पर हर दिन हादसे हो रहे हैं और निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सरकार ने इस परियोजना को वर्षों तक लटकाकर रख दिया है, जिससे जनता में गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि 30 फुट चौड़ी इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग कहा जाता है, लेकिन हालत ग्रामीण सड़क से भी खराब है। संत समाज अब चुप नहीं बैठेगा। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो 20 नवंबर से सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

संत कालीदास महाराज ने कहा कि सड़क निर्माण का मुद्दा सिर्फ विकास नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ा है। सनातन संस्कृति मानवता की रक्षा सिखाती है और अब यही समय है कि सरकार मानव जीवन को प्राथमिकता दे। उन्होंने बताया कि संत डॉ. शिवप्रताप जी महाराज और संत समाज के अन्य प्रतिनिधि भी इस अभियान में शामिल होंगे।

इधर, इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के जिला संयोजक समाजसेवी सुनील फौजी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर ने नितिन गडकरी को पत्र लिखकर NH-719 के निर्माण में हो रही देरी और गड़बडिय़ों पर चिंता जताई है। पत्र में मांग की गई है कि हाईवे को फोर या सिक्स लेन के रूप में तत्काल मंजूरी दी जाए।

परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को लिखा पत्र।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों फूप क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए एक हादसे में भिंड शहर के कई युवा गंभीर रूप से घायल हुए थे। वर्तमान में ये युवा ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती हैं। इन घायलों का हालचाल जानने के लिए पूज्य संत कालीदास महाराज और सैनिक संगठन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सुनील फौजी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेगा और सड़क की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगा। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन जनआवाज बनेगा, क्योंकि यह सड़क हजारों लोगों की जिंदगी से जुड़ा सवाल है।



Source link